*नई दिल्ली से एक प्रेरणा की रोशनी: शिक्षा के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सार्थक पहल*

*नई दिल्ली से एक प्रेरणा की रोशनी: शिक्षा के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सार्थक पहल*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा 

आज देश की राजधानी नई दिल्ली में एक ऐसी प्रेरणादायक मुलाकात संपन्न हुई, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगा दी है। यूपीएससी कोच, प्रख्यात लेखक एवं प्रेरक वक्ता संदीप कुमार जी से मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट, संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा जी की एक विशेष भेंट हुई। यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं, बल्कि शिक्षा के भविष्य को संवारने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुई।

इस संवाद के दौरान शिक्षा को सशक्त बनाने, ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने, और युवाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। संदीप कुमार जी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से कोई भी छात्र अपने सपनों को साकार कर सकता है। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

वहीं सुरेश कुमार शर्मा  ने अपने ट्रस्ट की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं को विस्तार से रखा। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना है। ताकि कोई भी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए।

इस प्रेरणादायक मुलाकात ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब समर्पण और सकारात्मक सोच एक साथ आते हैं। तो बदलाव निश्चित होता है। शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह के प्रयास निश्चित ही समाज में खुशियों की नई बौछार लेकर आएंगे और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव को और मजबूत करेंगे।

अंत में, यह कहा जा सकता है। कि यह मुलाकात केवल दो व्यक्तियों के बीच संवाद नहीं, बल्कि एक मिशन की शुरुआत है। एक ऐसा मिशन, जो शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिए आगे बढ़ रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*