वरिष्ठ समाजसेवी पूर्णमासी शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
वरिष्ठ समाजसेवी पूर्णमासी शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
जौनपुर
जनपद के सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य एवं उत्कृष्ट समाजसेवी पूर्णमासी शर्मा का विगत 2 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया।उक्त जानकारी प्राप्त होने पर जनपद जौनपुर ही नहीं अपितु संपूर्ण पूर्वांचल के जिलों से शुभचिंतकों सहित तमाम सामाजिक संगठनों के समाजसेवियों की उपस्थिति देखी गई।ग्राम खमपुर निवासी पूर्व प्रधानाध्यापक स्व.पूर्णमासी शर्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति,नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट,महापद्म नंद आर्गनाइजेशन वेलफेयर संस्था एवं नई उम्मीद फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित भदोही जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा,एम डबलू ओ के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, प्रतापगढ़ सुल्तानपुर वाराणसी जिलाध्यक्ष आशीष शर्मा गणमान्य नागरिकों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के संस्था अध्यक्ष दिनेश चन्द्र शर्मा ने स्व.पूर्णमासी शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि एक कुशल शिक्षक और समाजसेवी के रूप में पूर्णमासी का जीवन समाज के लिए अनुकरणीय रहा है।शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को खमपुर और आसपास का क्षेत्र सदैव याद रखेगा।स्वजातीय बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति ने शोकाकुल परिवार को जीवन के रहस्य से सांत्वना दी तथा स्वजातीय बंधुओं ने व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।शोक व्यक्त करने वालों में समिति के समस्त पदाधिकारी, खमपुर ग्राम के निवासी और शिक्षा जगत से जुड़े लोग शामिल रहे।मुंबई से सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट के कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,नंदवंशी हरिकेश शर्मा नंदवंशी,नंदवंशी प्रदीप कुमार शर्मा, संतोष निरंकार शर्मा,मनोज जगदीश शर्मा, एडवोकेट अनिल शर्मा, श्रीमती राधा संतोष शर्मा, हरिशंकर शर्मा उर्फ मुन्ना,कर्पूरी शर्मा,गंगेश शर्मा,संतोष शर्मा, कलेक्टर शर्मा,जे पी शर्मा,कदम कदम पर के संपादक छोटेलाल शर्मा,प्रबंध संपादक अनिल शर्मा सहित अनेकों समाजसेवियों ने दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर पुण्यात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
Comments
Post a Comment