महिला आरक्षण को रोककर विपक्ष ने नारियों के प्रति व्यक्ति की अपनी दोहरी मानसिकता : सीमा सिंह

महिला आरक्षण को रोककर विपक्ष ने नारियों के प्रति व्यक्ति की अपनी दोहरी मानसिकता  :  सीमा सिंह                                                                           

मुंबई। मेघाश्रेय फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष देश की जानी-मानी समाज सेविका सीमा सिंह ने कहा कि देश में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को लाकर देश की नारियों को शक्तिशाली बनाने का जो भारत के प्रधानमंत्री मोदी का सपना है, हर नारी हर देश की बेटी सशक्त बने मजबूत बने उस विजन को रोककर विपक्ष के नेताओं ने नारियों के प्रति अपनी जो मानसिकता प्रकट की है ,इसको आने वाले समय में देश की नारियां माफ नहीं करेंगी। आज महिलाएं पूरी दुनिया में हर क्षेत्र में कहीं भी पुरुष से पीछे नहीं है, इसी को देखते हुए भारत के सशक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं की आवाज पूरे विश्व में सदन के माध्यम से गूंजे जिसके सपने को देखकर महिलाओं के सपनों को साकार करने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लाया था ,जिसको विपक्ष इंडिया गठबंधन के लोगों ने सिरे से खारिज किया। इससे देश की सभी महिलाएं बहुत दुखी है आने वाले समय में अपने संविधान द्वारा दिए गए मताधिकार का प्रयोग कर विपक्ष को एहसास दिलाएंगी की नारी शक्ति को जो आपने रोकने का कार्य किया इसका खामियाजा आपको देश के नारियों ने दिया है। इस मौके पर सीमा सिंह ने कहा कि आज पूरे देश की महिला शक्ति प्रधानमंत्री के साथ खड़ी हैं।हम आने वाले समय में प्रधानमंत्री के कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ मजबूती के साथ खड़ी मिलेगी ।   ‌‌

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला