अथर्वन फाउंडेशन द्वारा रामघाट पर स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन
अथर्वन फाउंडेशन द्वारा रामघाट पर स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन
प्रयागराज। 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को अथर्वन फाउंडेशन ने गंगा टास्क फोर्स (137 CETF BN TA 39 GR), हरिहर गंगा आरती संस्था, जनजागृति सेवा समिति एवं नमामि गंगे के सहयोग से शहर के राम घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का आयोजन की। सर्वप्रथम माॅं गंगा की आरती हुई, जिससे पूरे घाट पर आध्यात्मिक वातावरण बन गया तदुपरांत अथर्वन फाउंडेशन एवं सहयोगी संस्थाओं के सदस्यों द्वारा घाट पर बड़ी संख्या में उपस्थित स्नानार्थियों एवं श्रद्धालुओं को एकल प्लास्टिक उपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया एवं लोगों को कपड़े के झोले वितरित किए, ताकि प्लास्टिक बैग का उपयोग छोड़कर पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाएं। साथ ही सभी सदस्यों द्वारा राम घाट पर सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक व अन्य कचरे को भारी मात्रा में एकत्र किया गया एवं गंगा माँ को स्वच्छ रखने का सशक्त संदेश दिया गया।
इस अवसर पर बच्चों और स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वेच्छा से सफाई अभियान में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर अथर्वन फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने कहा, “मां गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन की प्रतीक हैं। उन्हें स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हम छोटे-छोटे प्रयास करें तो गंगा की स्वच्छता सुनिश्चित की जा सकती है।”
फाउंडेशन की सचिव डॉ. कंचन मिश्रा ने कहा, “एकल उपयोग प्लास्टिक का त्याग और कपड़े के झोले का उपयोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम है। समाज की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ गंगा का सपना साकार होगा।" अथर्वन फाउंडेशन की ओर से उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि भार्गव एवं शैलेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. सुभाष वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर स्नेहलता, मोहिता त्रिपाठी, एडवोकेट अंकित पाठक, हेमंत, अर्चना, शिक्षक सुरेश तिवारी, प्रीति गुप्ता, अर्चना गुप्ता, कल्पना , सोनिका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में हरिहर गंगा आरती स्थल से चंद्र कुमार, जितेंद्र, पूनम निषाद, राम निषाद उपस्थित रहे।
जनजागृति सेवा समिति से अध्यक्ष मनोज निषाद जी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। गंगा टास्क फोर्स से अपने टीम सदस्यों सहित हवलदार मनोज कुमार एवं
संयोजक नमामि गंगे राजेश शर्मा उपस्थित रहें।
Comments
Post a Comment