*बाबू शोभनाथ मेमोरियल ट्रस्ट (झारखंड इकाई) की ऑनलाइन काव्य-गोष्ठी में भावनाओं का बहुरंगी संगम*

*बाबू शोभनाथ मेमोरियल ट्रस्ट (झारखंड इकाई) की ऑनलाइन काव्य-गोष्ठी में भावनाओं का बहुरंगी संगम* 
 21 अप्रैल 2026: बाबू शोभनाथ मेमोरियल ट्रस्ट (झारखंड इकाई) के तत्वावधान में बीते 20 अप्रैल 2026 को एक ऑनलाइन काव्य-गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। "शब्द और संवेदनाओं के संगम" विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में साहित्य के विविध रंग देखने को मिले।सरस्वती-वंदना कविता जैन 'कुहुक'ने मधुर कंठ से की, तत्पश्चात काव्य-गोष्ठी शुरू हुई, जहाँ किसी ने प्रेम की कोमल अनुभूतियों को पिरोया, तो किसी ने बचपन की मासूम यादों को ताजा किया। मंच पर कहीं गज़ल की मिठास घुली, तो कहीं सस्वर छंदों की ओजस्विता ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस गोष्ठी में मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत समावेश देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विजय लक्ष्मी 'अनाम अपराजिता' ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सत्यभामा सिंह उपस्थित रहीं।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन पूर्णिमा सुमन द्वारा किया गया।

इस आयोजन में मुख्य रूप से शामिल कवियों में सोनी बरनवाल 'कशिश', डा० विजय लक्ष्मी 'अनाम अपराजिता', दिवाकर पाठक, लक्ष्मी कुमारी, अंजलि किशोर 'कृति', कविता जैन 'कुहुक', मधु गुप्ता 'अपराजिता', मंदा हेकड़े, सविता धर, गोविन्द कुमार 'भारद्वाज', ज्योति बरनवाल, ओम प्रकाश सिंह, वसुंधरा गुप्ता, मधु स्वामी, रोमा झा, अंकित उपाध्याय और सत्यभामा सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम की संयोजिका पूर्णिमा सुमन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, "ऐसे साहित्यिक आयोजन न केवल नए रचनाकारों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मकता और संवेदनाओं का संचार भी करते हैं। सभी कवियों ने अपनी लेखनी से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।"

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला