युवाओं को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए: केशव कुमार चौधरी

युवाओं को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनना चाहिए: केशव कुमार चौधरी 
थाना निवाड़ी क्षेत्रांतर्गत एस.आर.एम.- आई.एस.टी. एवं गाजियाबाद पुलिस के संयुक्त तत्त्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ग़ाज़ियाबाद। बृहस्पतिवार 09 अप्रैल 2026 को एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एनसीआर कैंपस, मोदीनगर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एवं अवैध हथियारों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाना एवं युवाओं को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की ओर प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशव कुमार चौधरी (आई.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध, कमिश्नरेट गाजियाबाद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को नशे और अपराध से दूर रहने तथा समाज के जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान की।इस अवसर पर सुरेंद्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण गाजियाबाद भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को कानून व्यवस्था, सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूक नागरिक बनने के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
कार्यक्रम में भास्कर वर्मा सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर, कृष्ण कुमार मौर्य थाना प्रभारी निवाड़ी सहित अन्य पुलिस अधिकारी  उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने अपने वास्तविक अनुभवों के माध्यम से छात्रों को अपराध के दुष्परिणामों और उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला