*उत्तर प्रदेश में पत्रकारों का उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग से जुड़ने की होड़ तेज!*
*उत्तर प्रदेश में पत्रकारों का उमड़ा जनसैलाब राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग से जुड़ने की होड़ तेज!*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा
प्रयागराज, से एक बड़ी खबर राष्ट्रीय अध्यक्ष निशिकांत राय के मार्गदर्शन में
पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई लड़ने वाला राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग, नई दिल्ली अब एक जनआंदोलन का रूप लेता नजर आ रहा है। उत्तर प्रदेश में आयोग के प्रति पत्रकारों का जबरदस्त रुझान देखने को मिल रहा है। जिसने पूरे मीडिया जगत में नई ऊर्जा भर दी है।
प्रयागराज जिला कार्यालय बना केंद्र का बिंदु
प्रयागराज इकाई के जिला कार्यालय पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब दर्जनों पत्रकार साथियों ने एक साथ आगे बढ़कर आयोग की सदस्यता ग्रहण की। यह सिर्फ सदस्यता नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एक मजबूत संकल्प था।
संगठन में नई ताकत का संचार
इस दौरान प्रदेश संगठन सचिव एवं जिलाध्यक्ष रणविजय सिंह उर्फ सोनू सिंह बघेल ने संगठन को और सशक्त करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की।
महिला प्रकोष्ठ में ज्योति को तहसील अध्यक्ष और नेहा मांझी को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इन साथियों ने बढ़ाया कारवां
आनंद, राजेश कुमार, संजय, उमाशंकर, पंचम लाल, रामसखा, अंगूरा देवी, गुड़िया सहित दर्जनों पत्रकार साथियों ने आयोग की सदस्यता लेकर इस मुहिम को नई दिशा दी।
क्यों जुड़ रहे हैं। पत्रकार
आज के दौर में जब पत्रकारिता कई चुनौतियों से जूझ रही है। सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई ऐसे में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग एक मजबूत मंच बनकर उभरा है। जो हर पत्रकार की आवाज़ को ताकत देने का काम कर रहा है।
यह सिर्फ संगठन नहीं, एक आंदोलन है।
उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ यह सदस्यता अभियान अब तेजी से पूरे देश में फैल रहा है। हर पत्रकार साथी अब यह समझ चुका है। कि
एकता में ही सुरक्षा है। संगठन में ही शक्ति है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने एक बड़ी अपील करते हुए कहा कि
अगर आप भी पत्रकार हैं। और अपने अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए एक मजबूत मंच चाहते हैं। तो आज ही
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग से जुड़ें।
क्योंकि अब वक्त आ गया है।
कलम की ताकत को एकजुट करने का
अपनी आवाज़ को बुलंद करने का
और खुद को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त बनाने का!
Comments
Post a Comment