*पत्रकार की बेटी की शादी में बहा इंसानियत का सागर मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने जीत लिया हर दिल*
*पत्रकार की बेटी की शादी में बहा इंसानियत का सागर मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने जीत लिया हर दिल*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा
जौनपुर।
जहां आज के दौर में लोग अपने ही दुख-सुख में उलझे रहते हैं। वहीं मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने एक ऐसा कार्य कर दिखाया है। जिसने इंसानियत को फिर से जिंदा कर दिया। यह सिर्फ एक सहयोग नहीं, बल्कि एक भावनाओं से भरा हुआ ऐसा क्षण था, जिसने हर एक देखने वाले की आंखों को नम कर दिया।
समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के सुरेश कुमार शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर दिल में सेवा का जज्बा हो, तो छोटी सी मदद भी किसी के जीवन की सबसे बड़ी खुशी बन सकती है।
*जब एक बेटी की विदाई बनी पूरे समाज की जिम्मेदारी*
स्थानीय पत्रकार बरसाती लाल कश्यप की सुपुत्री प्रीति कश्यप की शादी के अवसर पर, ट्रस्ट ने न सिर्फ आर्थिक सहयोग दिया बल्कि विवाह की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर यह संदेश दिया कि
यह बेटी सिर्फ एक पिता की नहीं, बल्कि पूरे समाज की बेटी है।
इस भावुक क्षण में जब ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिलाध्यक्ष ममता सिंह ने अपने हाथों से बेटी को अंगवस्त्र भेंट किया, तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।
वो पल ऐसा था, मानो एक पिता का बोझ पूरा समाज मिलकर उठा रहा हो… और एक बेटी को उसके नए जीवन की दहलीज पर सम्मान और आशीर्वाद के साथ विदा किया जा रहा हो।
*अगर हर नागरिक ठान ले सुरेश कुमार शर्मा का भावुक संदेश*
इस अवसर पर सुरेश कुमार शर्मा ने जो बात कही, उसने हर एक दिल को झकझोर दिया।
अगर जौनपुर का हर नागरिक यह ठान ले कि हर बेटी हमारे घर की बेटी है। और उसकी शादी के लिए हम सिर्फ एक रुपए का भी सहयोग करें । तो कोई भी पिता अपनी बेटी की शादी के लिए मजबूर नहीं होगा। बस जरूरत है। तो सहयोग के उस जज़्बे की, जो दिल से निकलता है।
उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे।
क्योंकि यह सिर्फ शब्द नहीं थे, बल्कि एक मिशन था। हर बेटी के चेहरे पर मुस्कान लाने का।
*छोटा प्रयास, बड़ा बदलाव*
आज ट्रस्ट जो छोटे-छोटे कदम उठा रहा है। वही कल समाज में एक बड़ी क्रांति का रूप ले सकता है।
अगर हर व्यक्ति इस सोच को अपनाए, तो कोई भी बेटी अधूरी ख्वाहिशों के साथ विदा नहीं होगी।
इस सहयोग से भावुक होकर पत्रकार बरसाती लाल कश्यप ने ट्रस्ट का हृदय से आभार व्यक्त किया।
वहीं, इस अद्भुत पहल की स्थानीय प्रबुद्ध जनों और पत्रकार संगठनों ने जमकर सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणा बताया
एक सवाल… जो हर दिल से पूछ रहा है।
क्या हम भी किसी बेटी की खुशी का कारण बन सकते हैं।
क्या हम भी सिर्फ एक रुपए से किसी घर में मुस्कान ला सकते हैं।
अगर जवाब हां हैं।
तो आइए, जुड़िए उस कारवां से…
जो सिर्फ मदद नहीं करता, बल्कि दिलों को भी जोड़ता है। और इंसानियत को भी जिंदा रखता है।
मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट जहां सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
Comments
Post a Comment