एबीएस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार परीक्षाफल प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

एबीएस विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार परीक्षाफल प्राप्त कर बढ़ाया गौरव
जौनपुर। महाराजगंज क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालय एबीएस इंटरनेशनल स्कूल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एबीएस इंटरनेशनल स्कूल (सत्र 2025–26) के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग से शानदार परीक्षाफल प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने जनपद टॉपर सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है, जो विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत का प्रमाण है। होनहार छात्रा अनुष्का मौर्य (97%) ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं समीक्षा (94%), दिव्यांशु शुक्ला (92.8%), प्रज्ञा यादव (91.2%), विभु दुबे (89.2%), निधात्री त्रिपाठी (89%), आयुष शर्मा (87.2%) एवं दिव्यांशी यादव (86.2%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला