बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट प्रयागराज इकाई के तत्वावधान में आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न

बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट प्रयागराज इकाई के तत्वावधान में आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी संपन्न 
प्रयागराज 
बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट प्रयागराज इकाई के तत्वावधान में आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी बुधवार दिनांक 8/04/2026को शाम चार बजे से 5: 35 तक चली। संस्था की महासचिव आदरणीया सत्यभामा दीदी जी के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय श्री अयोध्या प्रसाद द्विवेदी जी का आशीर्वाद भी हम सभी को प्राप्त हुआ। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आदरणीय डॉ आनंद श्रीवास्तव जी थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय डॉ राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल जी ने की । कार्यक्रम का कुशल संचालन बांदा से आदरणीय श्री गोपाल दास गुप्ता जी ने किया। आज के कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीया शशी दीदी जी की मधुर वाणी वंदना से हुई। कार्यक्रम में शामिल होकर बहन ज्ञानती ने संस्कृत में वीणा पाणी के लिए अपने मधुर उद्गार व्यक्त किए। बहन सुंदरम तिवारी ने अपने नाम के अनुरूप ही सुन्दर स्वर में गीत सुनाकर हम सभी को आह्लादित कर दिया। आदरणीया बड़ी बहन रेनू दीदी की मां के लिए प्रस्तुत की गई कविता से सभी का मन भावुक हो गया। वहीं सबरेज भाई ने अपने प्रेम गीत और देश भक्ति के गीत से सभी को रोमांचित कर दिया। आदरणीया बड़ी बहन शशि दीदी ने अपने त्याग एवं भक्ति के गीत से सभी को आह्लादित किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन करने वाले आदरणीय गोपाल दास गुप्ता जी ने अपने सुंदर स्वर के साथ यथार्थ प्रेम को सुनाकर हम सभी को भाव विभोर कर दिया। मैने भी एक गीत पढ़ा जिसे आप सभी का आशीर्वाद मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय डॉ आनंद श्रीवास्तव जी बहुत ही सुन्दर गीत पढ़ते हैं, हम सभी उन्हें नहीं सुन सके, नेटवर्क समस्या के कारण कार्यक्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय अयोध्या प्रसाद द्विवेदी जी को भी नहीं सुन सके, हम सभी को इस बात से कष्ट है।😔,और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आदरणीय डॉ राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल जी ने अपने सुंदर स्वर से जीवन में रिश्तों के महत्व को बताकर हम सभी को आह्लादित किया और अपना स्नेहिल आशीर्वाद हम सभी को प्रदान किया । 
आज के सफल कार्यक्रम के लिए आप सभी को हार्दिक बधाई एवं आप सभी का हार्दिक आभार। पटल पर सभी लोग सक्रिय रहें, और अगले आयोजन के लिए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 💐💐

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*