*मुंबई में गूंजा जनसेवा का संदेश विधायिका डॉ. रागिनी सोनकर का अनिल शर्मा द्वारा भव्य स्वागत*
*मुंबई में गूंजा जनसेवा का संदेश विधायिका डॉ. रागिनी सोनकर का अनिल शर्मा द्वारा भव्य स्वागत*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में उस समय एक विशेष ऊर्जा और उत्साह का वातावरण बन गया, जब 369 विधानसभा मछली शहर की लोकप्रिय विधायिका डॉ. रागिनी सोनकर का मुंबई आगमन हुआ। उनके स्वागत में उमड़ा जनसैलाब न केवल उनके प्रति सम्मान को दर्शाता था, बल्कि उनके जनसेवा के प्रति समर्पण का जीवंत प्रमाण भी बन गया।
चरनी रोड स्थित उनके मूल निवास पर पहुंचते ही स्थानीय लोगों एवं समर्थकों ने फूल-मालाओं, जयकारों और गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे माहौल में उत्साह, गर्व और अपनापन साफ झलक रहा था।
इसके पश्चात एक शानदार काफिले के साथ सभी लोग मुंबई के प्रतिष्ठित होटल The Oberoi Mumbai पहुँचे, जहाँ शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ उनकी संप्रेम भेंट हुई। इस दौरान आयोजित विचार-विमर्श में सामाजिक सरोकार, जनहित के मुद्दे और विकास की दिशा में ठोस पहल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा की गई।
डॉ. सोनकर का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, उनकी सहजता और जनता के प्रति अटूट समर्पण ने उपस्थित सभी लोगों को गहराई से प्रभावित किया। उनके विचारों में जहां दूरदर्शिता झलकती है। वहीं उनके कार्यों में जनसेवा का सशक्त भाव दिखाई देता है।
इस अवसर पर उपस्थित युवा राष्ट्रीय नेता अनिल शर्मा ने कहा कि, “डॉ. रागिनी सोनकर जी का यह दौरा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका नेतृत्व और सोच समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।
मुंबई की इस ऐतिहासिक मुलाकात ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि जब नेतृत्व में सेवा, संवेदना और समर्पण हो, तो वह हर दिल में अपनी अलग पहचान बना लेता है। डॉ. रागिनी सोनकर का यह आगमन न केवल एक कार्यक्रम था, बल्कि जनसेवा के प्रति उनके संकल्प का सशक्त संदेश भी बन गया।
Comments
Post a Comment