मुंबई में अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवा की नई शुरुआत
मुंबई में अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवा की नई शुरुआत
मुंबई। चेंबूर (पूर्व) में तेजस नेत्रालय का शुभारंभ वरिष्ठ आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह नेत्रालय डॉ. नम्रता काब्रा (MBBS, MS, FIOF–USA, FAICO–Cornea) के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया है। उन्हें 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है तथा उन्होंने 20,000 से अधिक सफल नेत्र शल्यक्रियाएँ की हैं। उनकी विशेषज्ञता और मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण इस केंद्र की विशेष पहचान है। तेजस नेत्रालय का उद्देश्य अत्याधुनिक तकनीक, नैतिक मूल्यों और संवेदनशील सेवा भाव के साथ समाज को उन्नत, सुलभ और किफायती नेत्र चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करना है।उद्घाटन समारोह में उपस्थित मान्यवरों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नेत्र चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की आज विशेष आवश्यकता है। तेजस नेत्रालय समर्पण, उत्कृष्टता और विश्वास के साथ व्यापक एवं मरीज-केंद्रित नेत्र सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Comments
Post a Comment