*गरीब बेटी की शादी में आगे आया समाज — मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने पेश की मानवता की मिसाल*

*गरीब बेटी की शादी में आगे आया समाज — मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने पेश की मानवता की मिसाल*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा 

जौनपुर।
समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने एक बार फिर मानवता और करुणा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद एवं गरीब परिवारों की सहायता के साथ-साथ अब एक निर्धन बेटी के विवाह को संपन्न कराने का सराहनीय संकल्प लिया गया है।

ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा स्वयं गरीब परिवार के घर पहुंचे और बेटी को अंगवस्त्र भेंट कर न केवल सम्मान दिया, बल्कि समाज को एक भावनात्मक संदेश भी दिया कि गरीबों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है। उन्होंने कहा कि किसी भी बेटी की शादी आर्थिक अभाव में न रुके, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस पुनीत कार्य में जौनपुर के पत्रकार देवेन्द्र खरे की अहम भूमिका रही, जिनकी सूचना पर ट्रस्ट ने तुरंत पहल करते हुए इस परिवार तक मदद पहुंचाई। ट्रस्ट ने ऐसे जागरूक और संवेदनशील पत्रकारों की खुले दिल से सराहना की है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोकजनशक्ति पार्टी की प्रदेश सचिव रेनू शर्मा, जिलाध्यक्ष ममता सिंह, ट्रस्ट के महामंत्री राजेश गौतम, सदस्य मोनी मिश्रा, संतोष पत्रकार एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी इस नेक कार्य में अपना सहयोग और समर्थन दिया।

समाज से अपील
मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने जिले के सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारी वर्ग, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से भावुक अपील की है। कि वे आगे आएं और इस गरीब बेटी की शादी में यथासंभव सहयोग करें। आपका छोटा सा योगदान भी किसी के जीवन में बड़ी खुशियां ला सकता है।

ट्रस्ट ने यह भी संकल्प लिया है। कि भविष्य में भी ऐसे मानवीय कार्य निरंतर जारी रहेंगे।  ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार खुद को अकेला महसूस न करे।

आइए, हम सब मिलकर एक बेटी के सपनों को साकार करें और समाज में मानवता की एक नई मिसाल कायम करें।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला