*जौनपुर में भाईचारे की मिसाल: हैदरपुर में बाटी-चोखा कार्यक्रम बना एकता का उत्सव*
*जौनपुर में भाईचारे की मिसाल: हैदरपुर में बाटी-चोखा कार्यक्रम बना एकता का उत्सव*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा
जौनपुर। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हैदरपुर गांव में आज सामाजिक समरसता, एकता और आपसी भाईचारे की अद्भुत झलक देखने को मिली। पूर्व ग्राम प्रधान रामसूरत मौर्य उर्फ तेजू के आवास पर आयोजित भव्य बाटी-चोखा कार्यक्रम में सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का आगमन जो पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम में गांव के युवाओं, और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक बाटी-चोखा के साथ आत्मीय बातचीत, हंसी-खुशी और आपसी मेल-जोल ने इस आयोजन को एक पारिवारिक उत्सव का रूप दे दिया। हर चेहरा खुशी से दमकता नजर आया, मानो पूरा गांव एक परिवार बन गया हो।
इस अवसर पर क्षेत्र की जनता के बीच आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे के साथ बैठकर भोजन किया और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की। यह आयोजन इस बात का प्रतीक बना कि गांव की असली ताकत उसकी एकजुटता और आपसी सद्भाव में ही चिनिहित है।
ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं। कार्यक्रम ने यह साबित कर दिया कि जब समाज एक साथ खड़ा होता है। तो खुशहाली और प्रगति अपने आप रास्ता बना लेती है।
इस मौके पर सुभाष चन्द्र मौर्य, विधि चन्द्र मौर्य, सत्यम मौर्य, विवेक मौर्य, अभिषेक मौर्य, रत्नाकर मौर्य, राजन मौर्य, रोहित मौर्य सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
यह आयोजन न केवल एक भोज कार्यक्रम था, बल्कि जौनपुर की सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और भाईचारे का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।
Comments
Post a Comment