अष्टविनायक क्रीड़ा मंडल का श्री रामनवमी अमृत महोत्सवी वर्ष मनाया गया
अष्टविनायक क्रीड़ा मंडल का श्री रामनवमी अमृत महोत्सवी वर्ष मनाया गया
मुंबई: मुंबई के चिंचपोकली में अष्टविनायक क्रीड़ा मंडल ने श्री रामनवमी अमृत महोत्सवी वर्ष को बड़े ही धूमधाम से मनाया।1952 से यह मंडल इस क्षेत्र का एक अग्रणी मंडल है। इस वर्ष मुंबई की महापौर रीतु राजेश तावडे की उपस्थिति से मंडल को धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक समारोहों के आयोजनों हेतु विशेष प्रोत्साहन प्राप्त हुआ। महापौर रीतु राजेश तावडे का मंडल अध्यक्ष विकास गजानन सावंत, सिक्रेटरी विद्याधर घाडी, अष्टविनायक बिल्डिंग के सिक्रेटरी प्रताप डिचोलकर ने प्रभु श्रीराम की प्रतिमा , शाल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया।समारोह में मंडल के सलाहकार विवेक गजानन सावंत,हरिष घाडी, बाबा राणे, प्रकाश जाधव, विनय सावंत,विजयानंद भारती, जितेंद्र खानविलकर, सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment