प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी और प्रगति पथ का हुआ विमोचन

प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी और प्रगति पथ का हुआ विमोचन 
प्रतापगढ़
जनपद सुल्तानपुर की लोकप्रिय कवयित्री एवं सुप्रसिद्ध लेखिका प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक बाल प्रज्ञा प्रबोधिनी एवं प्रगति पथ का विमोचन प्रतापगढ़ शहर के सिद्धार्थ होटल में किया गया। जिसकी अध्यक्षता न्यू एंजिल्स कॉलेज की प्रबन्धिका डॉक्टर शाहिदा खान ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानपुर से लोकप्रिय कवयित्री प्रतिभा पांडे उपस्थिति रही।लोकप्रिय कवयित्री चांदनी दुबे ने अतिथियों का बैज लगाकर स्वागत किया।शुभारंभ प्रज्ञा तिवारी के सरस्वती वंदना से हुआ।प्रज्ञा तिवारी ने कहा कि उन्होंने सैकड़ो कविताएं लिखी हैं धीरे-धीरे सभी का प्रकाशन होना है।उन्होंने अपनी आगामी प्रकाशित होने वाली पुस्तकों के बारे में बताते हुए कहा पुस्तक का प्रकाशन व विमोचन वरिष्ठ पत्रकार अखिल नारायण सिंह के सहयोग के बिना संभव नहीं था।न्यूज़ स्टैंडर्ड समाचार पत्र के द्वारा प्रज्ञा तिवारी का सम्मान भी किया गया।उपस्थित कवयित्रियों ने अपने काव्य पाठ के माध्यम से पुस्तक की लेखिका प्रज्ञा तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी तथा मीरा तिवारी,पूनम मिश्रा ,महाश्वेता राजे सिंह, चांदनी दुबे ,डॉक्टर रंजीता समृद्धि और नाजो नाज ने काव्य पाठ किया। आयोजक ने कवयित्रियों को शाल,सम्मान पत्र एवं बुके देकर सम्मानित किया।पत्रकार सुमन एवं न्यूज़ स्टैंडर्ड के संपादक और कार्यक्रम आयोजक वरिष्ठ पत्रकार अखिल नारायण सिंह ने सभी आगंतुकों का सम्मान शॉल एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया।इस अवसर पर डॉक्टर हरिकेश बहादुर सिंह ने कहा कि पत्रकार सुमन समाचार पत्र नए लेखकों के प्रोत्साहन का एक उचित माध्यम है जिसकी शुरुआत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह ने की थी।उसी कार्य को आगे बढ़ाने का काम अखिल नारायण सिंह कर रहे हैं ।
डॉ संगम लाल त्रिपाठी भंवर ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए प्रज्ञा तिवारी को शुभकामनाएं दी।अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात ने प्रतिभा पांडेय और अतिथियों का साल ओढ़ाकर सम्मान किया।कार्यक्रम का संयोजन नियाज प्रतापगढ़ी ने किया।नियाज़ प्रतापगढ़ी ने का कहा कि आज के समय में जिस तरह साहित्य के प्रति,समाज के प्रति और रिश्तों के प्रति फ़िक्र व एहसास प्रज्ञा तिवारी की पुस्तक में दिखी और पढ़ने को मिला ये वास्तव में एक सच्ची क़लमकारा की पहचान है और इनकी आने वाली पुस्तकों का विमोचन हम लोग अगली बार और भी बेहतरीन और भव्य तरीक़े से करेंगे।इस अवसर पर अनिल प्रताप त्रिपाठी प्रवात  ने बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।वरिष्ठ साहित्यकार और संरक्षक प्रेम कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।इस अवसर पर समाज सेवी श्याम शंकर द्विवेदी,संजय द्विवेदी,डॉ.शमीम ख़ान, रामकेवल पुष्पाकर,रिजवान अहमद,मोहम्मद अनीस,संतोष सिंह मैनेजर होटल सिद्धार्थ एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला