*बाबू शोभनाथ नाथ मेमोरियल ट्रस्ट की लखनऊ इकाई द्वारा आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी की संक्षिप्त रिपोर्ट*

*बाबू शोभनाथ नाथ मेमोरियल ट्रस्ट की लखनऊ इकाई द्वारा आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी की संक्षिप्त रिपोर्ट*
बाबू शोभनाथ नाथ मेमोरियल ट्रस्ट की लखनऊ इकाई द्वारा गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को मासिक काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन गूगल मीट के माध्यम से हुआ।
 कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील कुमार खुराना जी द्वारा प्रस्तुत सुंदर सरस्वती वंदना से हुआ।
   कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि आदरणीय रामबहाल सिंह  बहाल जी ने की। इस अवसर पर बाबू शोभनाथ मेमोरियल ट्रस्ट मंच की संस्थापिका आदरणीया सत्यभामा सिंह जी तथा मंच  के उपाध्यक्ष आदरणीय ए.पी. द्विवेदी जी की भी सुखद उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में अलका आर्य केसरी,रामराज भारती, मोनिका वर्मा, नय्यर बिस्वानी, सुनील कुमार खुराना, अयोध्या प्रसाद द्विवेदी, डॉ.खुशबू शांतिलेख, डॉ. प्रतिभा,राम बहाल  सिंह बहाल तथा मधुलिका स्वरूप आदि जाने माने कवियों ने सुंदर काव्य पाठ किया।
  कार्यक्रम के अंत में आदरणीय अध्यक्ष महोदय ने सभी के काव्य पाठ की सुंदर व संक्षिप्त समीक्षा की।
   कार्यक्रम का कुशल संचालन बाबू शोभनाथ नाथ मेमोरियल ट्रस्ट की लखनऊ इकाई की अध्यक्षा मधुलिका स्वरूप ने स्वयं किया ।
अंत में उपाध्यक्षा डॉ. खुशबू शांतिलेख ने सभी कवियों का हार्दिक आभार व्यक्त  किया।

 *रिपोर्ट* 
 *मधुलिका स्वरूप*

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला