*गौरवपूर्ण नियुक्ति एवं हार्दिक अभिनंदन*

*गौरवपूर्ण नियुक्ति एवं हार्दिक अभिनंदन* 
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा 

जनपद जौनपुर के पत्रकारिता जगत के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण लेकर आया है। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग निरंतर अपने विस्तार और सशक्तिकरण की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रहा है। और इसी क्रम में एक और मजबूत कदम बढ़ाया  है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष  निशिकांत राय  के दूरदर्शी नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष जीवन कुमार झा  के मार्गदर्शन एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व प्रवक्ता अरविंद श्रीवास्तव  की सहमति एवं संतुष्टि पर

नेशन प्रेस टीवी न्यूज एजेंसी की सक्रिय, कर्मठ एवं निर्भीक ब्यूरो चीफ श्रीमती ममता सिंह (पत्नी  अरविंद कुमार सिंह, निवासी—19, दौड़ी पोस्ट दौड़ी, जनपद जौनपुर) को महिला जिलाध्यक्ष, जौनपुर के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त  गया है। 

यह नियुक्ति न केवल श्रीमती ममता सिंह की कड़ी मेहनत, निष्ठा और पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है। बल्कि यह जनपद जौनपुर के समस्त पत्रकार साथियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

 राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग आज देशभर के पत्रकारों की आवाज बनकर उभर रहा है। जहां सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। यह केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के आत्मसम्मान और अधिकारों की एक सशक्त ढाल है।

 महिला जिलाध्यक्ष ममता सिंह ने जौनपुर के समस्त कलमकारों से अपील करते हुए कहा कि 
अगर आप भी पत्रकारिता के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए एक मजबूत मंच की तलाश में हैं। तो राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग से जुड़कर इस ऐतिहासिक परिवर्तन का हिस्सा बनें।

आइए, एकजुट होकर पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एक मजबूत आवाज बनें।

 श्रीमती ममता सिंह जी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय कमेटी से लेकर तहसील कमेटी के पदाधिकारियों ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभ कामनाएं दी। 

सशक्त पत्रकार, सुरक्षित पत्रकार यही हमारा संकल्प है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला