उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी सचिवालय में डाॅ. उद्देश्य शुक्ल का हुआ चयन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी सचिवालय में डाॅ. उद्देश्य शुक्ल का हुआ चयन 
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के पूर्व शोध छात्र उद्देश्य शुक्ल का समीक्षा अधिकारी सचिवालय में चयन हुआ है। गोण्डा जनपद के गाॅंव पसका, कर्नलगंज के मूल निवासी उद्देश्य शुक्ल ने अपना शोध कार्य प्रोफेसर पी.एस.हरीश के निर्देशन में वर्ष 2025 में पूर्ण किया। इस ख़ुशी के अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव,प्रो.आलोक प्रसाद , डाॅ.पी.एस.हरीश , डाॅ.विक्रम ने विभाग में मिष्टान्न खिलाकर बधाई दी। इनकी प्रारंभिक शिक्षा गृह जनपद गोण्डा के पं. दीनदयाल इण्टर कॉलेज तुलसीपुर एवं मुख्यालय के थामसन इण्टर कॉलेज से हुई एवं उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ग्रहण की। इनकी सफलता में पारिवारिक जन के साथ ही बहुमूल्य योगदान माता स्व.निर्मला शुक्ला  एवं पिता आनंद प्रकाश शुक्ल तथा मित्रगण सुब्रत ,अवधेश, हिमांशु, विकास, अश्वनी तिवारी एवं मोनिका का योगदान है। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं शुभेच्छुओं ने बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला