*भदोही: मनीष पांडे बने भाजपा जिला महामंत्री, मित्रों ने दी बधाई*

*भदोही: मनीष पांडे बने भाजपा जिला महामंत्री, मित्रों ने दी बधाई*
*भदोही, 11 अप्रैल 2026* – भारतीय जनता पार्टी भदोही द्वारा जिला संगठन में किए गए नवीन मनोनयन में मनीष पांडे को जिला महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मनोनयन के उपरांत मित्रगण मनोज तिवारी, अधिवक्ता आशुतोष पांडेय, विवेक दीक्षित, बृज नंदन चौबे सहित कई लोगों ने मनीष पांडे को पुष्पगुच्छ भेंट कर व मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर सभी ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

बधाई देने पहुंचे लोगों ने कहा कि मनीष पांडे की सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने सही निर्णय लिया है। नए दायित्व से जिले में भाजपा और अधिक मजबूत होगी।

मनीष पांडे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य करूंगा।

इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला