शिक्षक सुरेश कुमार तिवारी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में उत्कृष्ट योगदान का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
शिक्षक सुरेश कुमार तिवारी को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में उत्कृष्ट योगदान का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया
सोरांव, प्रयागराज। शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को जोन-7, कार्यालय नगर निगम रूदापुर में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विधान सभा 254-फाफामऊ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) – 2026 का प्रशंसा-पत्र तहसीलदार सोरांव डाॅ. बृजेश कुमार एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय, प्रयागराज हीरालाल सैनी के हाथों प्राथमिक विद्यालय जैतवारडीह,वि.ख. सोरांव, प्रयागराज में कार्यरत सुरेश कुमार तिवारी को बड़े गर्व एवं सहर्ष प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में ईआरओ हीरालाल सैनी ने सुरेश कुमार तिवारी के बारे में कहा कि,"इनकी दक्षता व सहयोग से फाफामऊ विधानसभा का कार्य प्रदेश में लगातार एक सप्ताह शीर्ष 5वें स्थान पर बना रहा। कार्यक्रम में SIR-2026 को यादगार बनाने हेतु एक नवाचार भी किया गया जिसमे 20 विभिन्न प्रकार के पौधों को नगर निगम रूदापुर के प्रांगण में रोपित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ,सुपरवाइजर ,एईआरो को भी प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।
Comments
Post a Comment