नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
वसई। नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज का "नक्षत्र 2026" वार्षिकोत्सव लता मंगेशकर नाट्यगृह मिरा रोड मे बडे उत्साह से संपन्न हुआ l इसी वर्ष से शुरु किया गया आंतर महाविद्यालयीन फॅशन शो प्रतियोगिता"अदा- द वॉक ऑफ ग्रेस"का आयोजन किया गया जिसमे मुंबई के कई कॉलेजने हिस्सा लियाl फिल्मी दुनिया के मशहूर कलाकार अरमान साहिल नेहा पटेल और दीपा देव ने प्रतियोगिता के जज की भूमिका निभाई और तीन विनिंग टीम घोषित कीl इस कार्यक्रम मे प्रमुख अतिथी के रूप मे वरिष्ठ पत्रकार दवींद्र खन्ना उपस्थित थे l इसमे प्रथम क्रमांक आर ए पोद्दार आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, वरळी,द्वितीय क्रमांक नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, नालासोपारा और तृतीय क्रमांक रिद्धी विनायक नर्सिंग कॉलेज नालासोपारा को मिला l इसमे बेस्ट वॉक के लिए शर्वरी परब,लक्ष्मी परिहार और बेस्ट कॉस्ट्यूम के लिए शिवानी प्रभू और प्रतीक्षा जाधव के नाम घोषित किये गये l इसके बाद वार्षिक उत्सव "नक्षत्र 2025 -26" मे विद्यार्थीयों ने नृत्य, नाटिका, गाना, फॅशन शो जैसे कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम कियेl इसके साथ ही साल भर हुए कला, क्रीडा और शैक्षणिक प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक पाने वाले सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित किये गयेl प्रथम वर्ष आयुर्वेदाचार्य विशाखा कट्टे ,द्वितीय वर्ष आयुर्वेदाचार्य कशिश पोतदार अंतिम वर्ष आयुर्वेदाचार्य वैभवी सोनवणे. राष्ट्रीय सेवा योजना मे लगातार शानदार काम करने वाले विद्यार्थी प्रणव महाजन को "एन एस एस एक्सेलन्स अवॉर्ड" से सम्मानित किया गया l साथ ही पुरे साढेपांच साल के कोर्स में सभी क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सुरेल विनायक भिडे को "स्टुडन्ट ऑफ द इयर 2025-26" से सम्मानित किया गयाl पुरस्कार पाने वाले हर विद्यार्थी को सर्टिफिकेट, मेडल और ट्रॉफी देकर सन्मानित किया गया l फॅशन शो प्रतियोगिता के सभी विजेताओ को कॅश,सर्टिफिकेट, मेडल और ट्रॉफी से सन्मानित किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथी डॉ.उदय निरगुडकर ने वार्षिक पत्रिका "कृती - द वर्ल्ड ऑफ एन ए एम सी 2025 -2026 का विमोचन किया जिसमे कॉलेज की साल भर होने वाली सभी गतिविधियों की झलक प्रस्तुत की गई हैl विद्यार्थीयोको संबोधित करते हुए डॉ.उदय निरगुडकर ने कहा की,"आप यहां डॉक्टर बनने के मक्सद से आये है, लेकिन इसके लिए आपके अंदर लगन,मेहनत,अनुशासन और नियमितता के साथ साथ नवाचार के आयडिया होना / पैदा होना बहुत जरुरी है l इस संबंध में उन्होने कई अन्वेषक, उद्यमी, विद्वानो का उदाहरण देकर विद्यार्थीयोंको प्रेरित किया l अपने भाषण मे विशेष सम्मानित अतिथी आर्किटेक्ट निलेश कारखानीस ने कहा "पिछले कई सालों से इस कॉलेज से मेरा बहुत करीबी रिश्ता रहा है और मैने यहां की लगातार प्रगती और सफलता को करीब से देखा है l मुझे पुरा भरोसा है की इस कॉलेज का हर एक विद्यार्थी भविष्य मे अलग अलग क्षेत्र में बेहतरीन काम करके कॉलेज का नाम रोशन करेगाl"
कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष शामसुंदर दुबे,अध्यक्ष जयप्रकाश दुबे संस्था के सचिव एवं महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ.ओमप्रकाश दुबे, संस्था की विश्वस्त एवं स्त्रीरोग प्रसूती तंत्र विभाग प्रमुख डॉ.ऋजुता दुबे महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.हेमलता शेंडे, महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी, अभिभावक शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थेl कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थी परिषद के जनरल सेक्रेटरी गौरव मिश्रा ने सभी को धन्यवाद किया l
Comments
Post a Comment