कैलाशपति पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया सम्मान

कैलाशपति पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया सम्मान
जौनपुर। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के आवास 'कैलाशपति' पर अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे जहां उनका ज्ञान प्रकाश सिंह ने गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष / संस्थापक, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि योगी सरकार बिना भेदभाव के प्रदेश में विकास कार्य कर रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को दिया जा रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा न होने के कारण सिर्फ गलत बयानबाजी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त है और बहन बेटियां सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने विकास कार्य करने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर बड़े-बड़े उद्योगपतियों से निवेश कराने के लिए भी लगातार कार्य कर रहे हैं। अभी हाल में उन्होंने सिंगापुर, जापान की यात्रा इसी उद्देश्य से किए थे, आने वाले समय में उत्तर प्रदेश पूरे देश में एक नजीर बनकर उभरेगा। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर हमारे कैलाशपति गोधना आवास पर आए इसके लिए मैं उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा हूं और यह मुलाकात सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट थी। इस मौके पर भारी संख्या में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला