श्री राम कथा महोत्सव में शामिल हुए समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह

श्री राम कथा महोत्सव में शामिल हुए समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह 
मुंबई। प्रख्यात समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने घाटकोपर पश्चिम स्थित श्री जंगलेश्वर महादेव मंदिर सभागृह में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा महोत्सव में शामिल होकर कथावाचक डॉ. निवासाचार्य मानस मनीषी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उनके साथ श्री राम कथा के आयोजक रमेश सिंह और उनका परिवार उपस्थित रहा। श्री सिंह ने उनके परिवार के साथ आरती में भाग लिया। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह कथा राम के आदर्श चरित्र के माध्यम से समाज को धर्म, न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का मार्ग दिखाती है। इस अवसर पर विधायक दिलीप लांडे भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला