जटाशंकर यादव की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न
जटाशंकर यादव की शोध मौखिकी परीक्षा संपन्न
जौनपुर। मंगलवार 07 अप्रैल 2026 को तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिन्दी विभाग के शोधार्थी जटाशंकर यादव संप्रति असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी इटावा की शोध मौखिकी परीक्षा वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय के शोध सभागार में संपन्न हुई। शोधार्थी ने "रागदरबारी और महाभोज के राजनैतिक सन्दर्भों का वर्तमान परिदृश्य में तुलनात्मक अध्ययन" विषय पर शोध निर्देशिका डॉ० सरोज सिंह पूर्व प्राचार्या टीडीपीजी कॉलेज के मार्गदर्शन में पूर्ण की। शोध मौखिकी परीक्षा में कुलपति द्वारा नामित बाह्य विशेषज्ञ प्रोफेसर आशुतोष कुमार सिंह संप्रति अध्यक्ष हिन्दी विभाग, प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज । अंत में शोध छात्र जटाशंकर यादव को पी-एच.डी. मौखिकी संपन्न होने पर विषय के पटल सहायक रवीन्द्र ओझा, विभागाध्यक्ष हिन्दी प्रोफेसर राजदेव दुबे, प्रोफेसर पुष्पा सिंह, प्रोफेसर सुषमा सिंह,प्रोफेसर महेन्द्र त्रिपाठी, डाॅ.ओमप्रकाश सिंह ,अश्वनी तिवारी एवं उपस्थित प्राध्यापक-कर्मचारीगण ने बधाई दी।
Comments
Post a Comment