प्रागैतिहासिक उपकरणों का अध्ययन मानव के संज्ञानात्मक एवं सांस्कृतिक विकास को समझने में अत्यंत महत्त्वपूर्ण है: प्रो.अजीत चतुर्वेदी

प्रागैतिहासिक उपकरणों का अध्ययन मानव के संज्ञानात्मक एवं सांस्कृतिक विकास को समझने में अत्यंत महत्त्वपूर्ण है: प्रो.अजीत चतुर्वेदी 
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा शताब्दी समारोह (2025–2026) के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला “स्टोरीज़ इन स्टोन: ए  वर्कशॉपऑन प्रीहिस्टोरिक लिथिक्स” का उद्घाटन  गुरुवार को भारती सभागार, बीएचयू में संपन्न हुआ। यह कार्यशाला प्रागैतिहासिक पत्थर उपकरणों के अध्ययन तथा मानव व्यवहार के पुनर्निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण अकादमिक पहल है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, कुलपति, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने अपने संबोधन में पुरातत्व के अंतःविषयक दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सुषमा घिल्डियाल, अधिष्ठाता, कला संकाय ने की। उन्होंने समकालीन परिप्रेक्ष्य में पुरातात्त्विक शोध की प्रासंगिकता पर बल देते हुए युवाओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. प्रदीप कुमार बेहेरा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, संबलपुर विश्वविद्यालय, ओडिशा ने प्रागैतिहासिक पुरातत्व में नवीन कार्यप्रणालियों तथा क्षेत्रीय एवं प्रायोगिक अध्ययनों के महत्त्व पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के विशेष अतिथि प्रो. विजय नाथ मिश्रा, न्यूरोलॉजी विभाग, आईएमएस, बीएचयू ने न्यूरोआर्कियोलॉजी के उभरते क्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए मस्तिष्क विज्ञान और प्रागैतिहासिक उपकरण निर्माण के बीच संबंध को स्पष्ट किया।इस कार्यशाला का आयोजन विभागाध्यक्ष प्रो. महेश प्रसाद अहिरवार के नेतृत्व में किया जा रहा है तथा डॉ. जोस टॉम राफेल इसके संयोजक हैं। इस अवसर पर प्रो. विभा त्रिपाठी, प्रोफेसर ओंकार नाथ सिंह, प्रोफेसर ज्योति रोहिल्ला,प्रो. अशोक सिंह एवं जीव विज्ञानी प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे भी उपस्थित रहे। इस तीन दिवसीय कार्यशाला में शर्मा हेरिटेज के डॉ. शांति पप्पू, कुमार अखिलेश एवं प्राची जोशी विषय विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित हैं, जो प्रतिभागियों को सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला