*समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय विद्यार्थी जी का भव्य स्वागत*

*समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय विद्यार्थी जी का भव्य स्वागत* 
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा 

वाराणसी जनपद के रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत केसरीपुर में समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय नेता संजय विद्यार्थी जी के आगमन पर हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अमर शर्मा (उर्फ कप्तान) के निजी आवास पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सम्मानित एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से निरंजन शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, डॉ. प्रेम कुमार शर्मा, आनंद शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, ध्रुव शर्मा, शौर्य शर्मा, सोनी शर्मा सहित तमाम गणमान्य लोग शामिल रहे।

स्वागत के दौरान अमर शर्मा उर्फ कप्तान ने संजय विद्यार्थी को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।

 इस अवसर पर उपस्थित सभी साथियों ने समाजवादी विचारधारा को और मजबूत करने तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

 कार्यक्रम ने न सिर्फ आपसी भाईचारे को मजबूत किया, बल्कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जोश का संचार भी किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला