*काव्य सृजन साहित्यिक संस्था द्वारा आदरांजलि सभा सम्पन्न*

*काव्य सृजन साहित्यिक संस्था द्वारा आदरांजलि सभा सम्पन्न*
       रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था काव्यसृजन न्यास मुम्बई ने मासिक काव्य गोष्ठी के साथ शब्दांजलि सभा आयोजित की। उपस्थित लोगों ने स्व.ओंकारनाथ मिश्र, जो कि संस्था अध्यक्ष आत्मिक श्रीधर मिश्र जी के पुत्र थे, शब्दांजलि, श्रद्धांजलि व भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित किया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
       आ.रामप्यारे रघुवंशी जी की अध्यक्षता में आयोजन का संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष लालबहादुर यादव कमल जी ने बहुत ही उम्दा तरह से किया। मुख्य अतिथि डॉ कृपाशंकर मिश्र जी व अतिथि विशेष पूर्व शिक्षक राम सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। मुम्बई महानगर व उपनगर ठाणे पालघर से पधारे कवियों ने अपनी अपनी शब्दांजलि अर्पित की। शब्दांजलि अर्पित करने वाले कवि डॉ प्रमोद पल्लवित,प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी अनमोल,आनंद पाण्डेय केवल,लालबहादुर यादव कमल, आत्मिक श्रीधर मिश्र,राम सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, कल्पेश यादव,हौसिला प्रसाद अन्वेषी, सुरेश सरोज, रामकिशन शर्मा, शिवनारायण यादव,राम केवल प्रजापति,रामजी कनौजिया आदि रहे। संतलाल विश्वकर्मा,टिकनलाल मनसोत्रा जी,आदि श्रोताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
       सभी उपस्थित लोगों ने आ. मिश्र जी को संबल प्रदान किया।इस आयोजन के प्रस्तावक आ. हौसिला प्रसाद अन्वेषी जी रहे।गति ओमप्रकाश तिवारी जी ने प्रदान की। अध्यक्षीय उद्बोधन रामप्यारे रघुवंशी ने बड़ी ही चतुराई से दिया। आभार आ.आत्मिक श्रीधर मिश्र जी ने प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*