डीएम जौनपुर डाॅ.दिनेश चंद्र सिंह से प्रोफेसर सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने शिष्टाचार भेंट की

डीएम जौनपुर डाॅ.दिनेश चंद्र सिंह से प्रोफेसर सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने  शिष्टाचार भेंट की
जौनपुर। बुधवार,01 अप्रैल 2026 को साहित्यकार एवं ज़िलाधिकारी जौनपुर डाॅ. दिनेश चन्द्र सिंह (IAS) ने स्व कृति 'कर्मकुम्भ' पुस्तक प्रोफेसर सत्य प्रकाश त्रिपाठी (विभागाध्यक्ष हिन्दी,बीएनकेबी पीजी काॅलेज अकबरपुर, अंबेडकरनगर) को प्रदान की। इस अवसर पर प्रोफेसर अजय कुमार दुबे (डीन शिक्षा संकाय, वीर बहादुर सिंह पूर्वाञ्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर) ने टी.डी.पी.जी. कालेज  की वार्षिक पत्रिका 'मंथन' को डीएम जौनपुर डाॅ. दिनेश चन्द्र एवं प्रो. सत्यप्रकाश त्रिपाठी को भेंट किए। वही टीडी काॅलेज के हिन्दी विभाग में प्रोफेसर डाॅ.महेन्द्र त्रिपाठी अपने आवास पर प्रोफेसर सत्यप्रकाश त्रिपाठी का आत्मीय स्वागत किए एवं 'मञ्जरी' काव्य संग्रह सादर भेंट किए एवं पीईएस विवेक सिंह द्वारा हिन्दी साहित्य के आदिकाल की प्रवृत्तियों, रचनाओं एवं व्याकरण संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साहित्यकार मुरलीधर मिश्र ने आभासी पटल पर प्रो. सत्यप्रकाश , रामदयाल द्विवेदी, प्रो. भारतेन्दु मिश्र टीडी बलिया से बात कर जौनपुर के साहित्यिक पृष्ठभूमि की चर्चा की। इस अवसर पर डाॅ.राधिका प्रसाद त्रिपाठी ग्लोबल स्कूल अयोध्या के निदेशक डाॅ. भावेश त्रिपाठी पुत्र प्रो. सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं सूत्रधार अश्वनी तिवारी शोध छात्र उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*