संत शिरोमणि सैनजी महाराज की मनाई गई 726 वीं जयंती
संत शिरोमणि सैनजी महाराज की मनाई गई 726 वीं जयंती
मुंबई
चंदन बाग हाई स्कूल सभागृह मुलुंड पश्चिम मुंबई में संत शिरोमणि सैनजी महाराज की 726 वीं जयंती वैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि मंगलवार 14 अप्रैल 2026 को मनाई गई।सभी की उपस्थिति में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की भी जयंती मनाई गई।उक्त कार्यक्रम का आयोजन मुलुंड सैलुन एसोसिएशन कमिटी ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवक विलास सिंह राजपूत,राष्ट्रीय कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप एवं किशन राव कोन्हाले चेंबूर उपस्थित थे।कार्यक्रम में सैलून एसोसिएशन अध्यक्ष महानंद झेंडे,महिला अध्यक्ष सुषमा चव्हाण, उपाध्यक्ष निजामुद्दीन सलमानी, उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, सुनील यादव,राजू रावत,सेक्रेटरी संतोष ठाकुर,उप सेक्रेटरी संतोष शर्मा, महिला सेक्रेटरी गीता मौर्य, उप सेक्रेटरी अश्विनी राऊत, सेक्रेटरी राजन शर्मा,तानाजी राऊत, खजिंदार विजय शर्मा, कार्याध्यक्ष कैलाश कचरे,उप कार्याध्यक्ष विशाल कदम, सलाहकार संदीप चव्हाण, विभाग प्रमुख मोईन सलमानी, जफर सलमानी,रुपेश परिहार, श्रवण शर्मा,विजय शर्मा, संदीप सोनावणे उपस्थित थे।किशन राव कोन्हाले एवं विलास सिंह राजपूत ने समाज की एकता बनाए रखने की अपिल किया तो वहीं कवि विनय शर्मा दीप ने संत शिरोमणि सैनजी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए एकता पर कविताएं सुनाईं तथा कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों को नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट के विषय में जानकारी दी। नंदवंशी सेल्फ केयर ट्रस्ट की सदस्यता क्यों लेनी चाहिए और भविष्य में क्या फायदा है विधिवत बताया और ट्रस्ट की सदस्यता ग्रहण करने हेतु निवेदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सैलून एसोसिएशन मुलुंड ने किया।अंत में सैलून एसोसिएशन अध्यक्ष महानंद झेंडे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment