संगठन भारत की 15 वीं वर्षगांठ पर काव्य की बही रसधारसंगठन भारत के डेढ़ दशक उल्लेखनीय- डॉ राधेश्याम तिवारीपत्रकार मजबूत होगा तो समाज मजबूत होगा
संगठन भारत की 15 वीं वर्षगांठ पर काव्य की बही रसधार
संगठन भारत के डेढ़ दशक उल्लेखनीय- डॉ राधेश्याम तिवारी
पत्रकार मजबूत होगा तो समाज मजबूत होगा
कार्यक्रम में यशोभूमि संपादक श्रीनारायण तिवारी, भाजपा नेता आचार्य पवन त्रिपाठी, मुंबई मित्र- वृत्त मित्र के समूह संपादक अभिजीत राणे, विधायक असलम शेख, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह तथा ओमप्रकाश तिवारी की रही खास उपस्थिति
मुंबई: राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र संगठन भारत की 15 वीं वर्षगांठ पर कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन 18 अप्रैल की शाम कांदिवली पश्चिम के हर्ष क्लासिक बैंक्वेट में
किया गया। इसमें समारोहाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तर भारतीय संघ डॉ राधेश्याम तिवारी ने कहा कि संगठन भारत के डेढ़ दशक उल्लेखनीय रहे। यह आगे भी अच्छा प्रदर्शन करता रहेगा। विशेष अतिथि यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी ने कहा कि संगठन भारत स्वस्थ पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने वाला अखबार है। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष व श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार मजबूत होगा तो समाज के साथ राष्ट्र भी मजबूत होगा। विधायक असलम शेख ने अखबार व संपादक राजकिशोर तिवारी की खूबियों की चर्चा की।
कार्यक्रम में
वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश तिवारी, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार नेहा पुरव, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य तिवारी व मुंबई मित्र वृत्त मित्र के समूह संपादक अभिजीत राणे की खास उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों डॉ राधेश्याम तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, उद्घोषक आनंद सिंह, कवि पत्रकार अभय मिश्र, अमित मिश्र, कवि अमर त्रिपाठी ने किया। इसके बाद हाल ही में दिवंगत हुए पत्रकार आशीष दीक्षित एवं ज्योतिषाचार्य पंडित राम प्रसाद मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फिर हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में कवि सम्मेलन में हास्य कवि महेश दुबे, गीतकार एड राजीव मिश्र मधुकर, डॉ राज बुंदेली तथा सुश्री सुहाना नाज ने काव्यपाठ किया। इन कवियों की कविताओं ने पूरे सभागृह को उत्साह, उमंग, हंसी व ठहाके से भर दिया था।
कार्यक्रम को डॉ दयानंद तिवारी, प्रवक्ता मुंबई भाजपा, मोटिवेशनल स्पीकर गिरिधर बलोधी, लेखक संजय सिंह निर्जल, पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र व श्रेष्ठ भारत के विशेष संपादक सुनील सिंह ने गरिमा प्रदान की। अतिथियों का स्वागत राज किशोर तिवारी, राकेश दुबे, रौनक तिवारी तथा बीना तिवारी ने किया।
इस अवसर पर राजकिशोर तिवारी ने संगठन भारत अखबार के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अतिथियों द्वारा संगठन भारत के वर्षगांठ विशेषांक का विमोचन भी किया गया।
इस अवसर पर सूर्यकांत उपाध्याय समाजसेवी एवं उद्योगपति, बयार के अनिल मिश्र, महेंद्र मिश्र डॉ बृजेश पांडेय, एड इंद्रपाल सिंह राष्ट्रवादी उत्तर मुंबई जिला अध्यक्ष, एड पी वी साटम, मुंबई हाईकोर्ट, विजय सिंह, वासुदेव पाटिल, नगरसेवक वीरेंद्र चौधरी व मोबिन सिद्दीकी, लालजी दुबे, पत्रकार विनोद यादव, अभिषेक पाण्डेय आदि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्र, राकेश मणि तिवारी, संगीता दुबे, डॉ रोशनी किरण, पत्रकार इरफान, लेखक धीरज सिंह, वर्षा गर्ग, कवि लक्ष्मी कांत कमल नयन, परदे के पीछे के संपादक राजीव रोहित, कवि विनय शर्मा दीप, डॉ जितेन्द्र पाण्डेय, मुरारी सिंह, जटा शंकर तिवारी, अर्जुन कांबले आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से अभय मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, राकेश दुबे, बीना तिवारी, कविता साहनी, संजना मौर्य, राम किशोर तिवारी, जय शंकर तिवारी का योगदान रहा। संचालन राजेश विक्रांत ने किया। आभार प्रदर्शन राकेश दुबे ने किया।
Comments
Post a Comment