अक्षय तृतीया पर संगीत साहित्य मंच की 130 वीं गोष्ठी संपन्न

अक्षय तृतीया पर संगीत साहित्य मंच की 130 वीं गोष्ठी संपन्न 
ठाणे 
साहित्यिक,सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगीत साहित्य मंच की 130 वीं मासिक काव्यगोष्ठी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर रविवार 19 अप्रैल 2026 को आनलाइन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ गीतकार सदाशिव चतुर्वेदी मधुर के मधुर स्वर में सरस्वती वंदना से हुआ।जिसकी अध्यक्षता उत्कृष्ट लेखक अमरनाथ दुबे ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप उपस्थित थे।मंच का खूबसूरत संचालन शिक्षाविद् साहित्यकार उमेश मिश्र प्रभाकर ने किया।आमंत्रित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार भारतीय जनभाषा प्रचार समिति चेयरमैन रामप्यारे रघुवंशी,संस्थापक अध्यक्ष एवं संयोजक रामजीत गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह,डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र,हृदयांगन अध्यक्ष विधु भूषण त्रिवेदी,बाल साहित्यकार लविन त्रिवेदी, अरुण मिश्र अनुरागी,सदाशिव चतुर्वेदी मधुर की सराहनीय उपस्थिति रही। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने श्रृंगार के गीत, अवधि गीत,छंद,मुक्तक से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।अंत में विनय शर्मा दीप ने सभी की समीक्षा करते हुए उत्कृष्ट लेखनी की सराहना किया तथा सह संयोजक सदाशिव चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए गोष्ठी का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

बृहन्मुंबई महानगर पालिका जुनी पेन्शन योजना कृती समिती द्वारे महिला दिन साजरा करण्यात आल संनि.अन्वेषक रोहिणी झगडे सम्मानित*

महापालिका कर्मचाऱ्यांच्या आंदोलनातून सकारात्मक तोडगा निघाला