ग्राम रोजगार सेवकों का विरोध प्रदर्शन, 10 सूत्रीय ज्ञापन सौपा
ग्राम रोजगार सेवकों का विरोध प्रदर्शन, 10 सूत्रीय ज्ञापन सौपा
जौनपुर । महराजगंज ब्लॉक के मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को रोजगार सेवक अध्यक्ष संतोष मिश्रा की अगुवाई में ब्लॉक प्रशासन के माध्यम से सरकार को 10 सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मौर्या को सौंपा।साथ ही अपनी समस्याओं के समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग वर्ष 2006 से संविदा पर कार्यरत लगभग 36 हजार ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देना है। इसके साथ ही वेतन वृद्धि की मांग भी शामिल है।रोजगार सेवकों का कहना है कि वे पिछले 17 वर्षों से पंचायत स्तर पर मनरेगा सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी अनदेखी की जा रही है।रोजगार सेवकों ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 15 मई 2026 तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेश भर के रोजगार सेवक राजधानी लखनऊ में एकत्र होंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद उत्पन्न होने वाली किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति की जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।ज्ञापन के दौरान अमरनाथ निषाद,मूलचंद्र सरोज, सूर्यलाल उमर,राजकुमार, प्रमोद, रमेश सिंह,दुष्यंन्द्र, संदीप,शिल्पा पटेल, संगीता,सुनीता,प्रियंका,शोभावती सहित अन्य उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment