Posts

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी से मिलकर अजय शुक्ला ने की फिल्मी चर्चा

Image
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी से मिलकर अजय शुक्ला ने की फिल्मी चर्चा मुंबई। हैदराबाद के वरिष्ठ पत्रकार एवं यूपी के जौनपुर के मूल निवासी अजय शुक्ला इन दिनों मुंबई दौरे पर है। रविवार को मुंबई में उनकी मुलाकात मिर्जापुर फेम अभिनेता पंकज त्रिपाठी से हुई। इस दौरान श्री त्रिपाठी से थिएटर, रंगमंच की दुनिया और अभिनय जैसे तमाम मुद्दों पर उनसे चर्चा हुई। इस दौरान जब श्री शुक्ला ने बताया कि मैं उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का रहने वाला हूं तो इस पर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत कहानियां है जिस पर वे काम कर रहे हैं और मिर्जापुर वेबसीरिज में काम करके उन्हें बहुत ही सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि मेरे करियर में मिर्जापुर वेबसीरिज ने एक नया मोड़ दिया है। इस दौरान पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी और बेटी आशी त्रिपाठी से मुलाकात हुई। रंगशिला थिएटर में बेटी आशी त्रिपाठी का नाटक 'दिलजले' की शानदार प्रस्तुति हुई। वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ला इस मुलाकात का श्रेय दैनिक भास्कर के स्थानीयन संपादक विजय सिंह कौशिक, नवभारत टाइम्स के राजनीतिक संपादक राजकुमार सिंह को दिया ह...

सितारा, जिसकी चमक कभी फीकी नहीं होगी–डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा

Image
सितारा, जिसकी चमक कभी फीकी नहीं होगी –डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा ही-मैन नहीं रहे… पर सच कहें तो वे कहीं गए नहीं, बस इस पृथ्वी से उठकर अपने किसी नए किरदार में, किसी और आकाशगंगा में, विलीन हो गए।  धर्मेंद्र जी  जो परदे पर ही नहीं, हमारे हृदयों में भी सच्चे “ही-मैन” थे। 89 वर्ष की उम्र में भी उनका दिल अबोध बालक-सा था — निर्मल, सजीव और सदा उत्साहित। वे जितने बड़े सितारे थे, उतने ही ज़मीन से जुड़े इंसान भी। अपनी धरती, अपने गांव, अपने माँ-बाबूजी की यादें उनकी हर बात, हर मुस्कान में झलकती थीं। कुछ ही महीनों पहले उनसे मिलने का सौभाग्य मिला — वह एक आत्मीय, अविस्मरणीय मुलाकात थी। लगभग एक घंटे तक हम बातें करते रहे — उन्होंने अपनी कविताएँ सुनाईं, मैंने अपनी रचनाएँ साझा कीं। उन्होंने एक बहुत दिल को छू लेने वाला किस्सा बताया कि "जब उनके बाबूजी मुंबई में उनके पास आए, एक शाम बगीचे के एक पेड़ के नीचे (जो कि आज भी उनके घर में मौजूद है)  बैठे थे और मैं जब काम से आया तो मैंने उनसे पूछा बाबूजी ऐसे क्यों बैठे हो, आपको कुछ चाहिए, तो उन्होंने कहा नहीं बेटा मुझे कुछ नहीं चाहिए। फिर मैंन...

अग्रवाल दिगंबर जैन संस्था का वार्षिकोत्सव व कवि सम्मेलन सम्पन्न

Image
अग्रवाल दिगंबर जैन संस्था का वार्षिकोत्सव व कवि सम्मेलन सम्पन्न  मालाड/मुंबई  अग्रवाल दिगंबर जैन संस्था का वार्षिकोत्सव डी जे खेतान आडिटोरियम मालाड मुंबई में धूमधाम से संपन्न हुआ। संस्था के अध्यक्ष अतुल कुमार जैन ने संस्था द्वारा किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। यह संस्था समाज के उत्थान, विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय, लोगों में जैन धर्म के प्रचार-प्रसार व महत्व को बढ़ाने का काम करती है। इस अवसर पर एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हास्य सम्राट सुरेश मिश्र के संचालन में महेश दूबे, लाफ्टर चैंपियन फेम गौरव शर्मा, शायरा व अभिनेत्री लता हया,व राना तबस्सुम ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व विधायिका श्रीमती विद्या ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता जयप्रकाश ठाकुर, एचपीसी के पूर्व चेयरमैन शशिकांत जैन सहित समाज के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह को सफल बनाने में आशीष जैन, श्रीमती नेहा जैन, गोपाल जैन, रीता जैन, सीमा जैन, मयंक जैन, प्रवीण जैन, रमेश जैन ने  अथक प्रयास किया।संपूर्ण कार्यक्रम...

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की वृद्धि करती है : राम जी महाराज

Image
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की वृद्धि करती है : राम जी महाराज  जौनपुर।श्रीमद् भागवत कथा का मुख्य उद्देश्य जीवन के परम लक्ष्य की प्राप्ति, मन की शांति और दुखों से मुक्ति है। यह ज्ञान, भक्ति और वैराग्य की वृद्धि करती है, जन्म-जन्मांतर के पापों को नष्ट करती है और व्यक्ति को सांसारिक मोह, शोक और भय से दूर ले जाती है। बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित सम्मनपुर, गोपालापुर में युवा समाजसेवी डीएस तिवारी के यहां आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन व्यासपीठ से कथा कहते हुए श्रीधाम वृंदावन के प्रख्यात कथावाचक रमाकांत उर्मलिया (राम जी महाराज) ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने तमाम उदाहरण के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण के पूर्व जन्म की कथा सुनाई। प्रमुख यजमान के रूप में बद्रीनारायण तिवारी तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता तिवारी ने आरती और पूजा किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में आचार्य परमानंद तिवारी, आचार्य अशोक कुमार तिवारी, काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारी पुरुषोत्तम तिवारी, राष्ट्रपति पुरस्कृत कृष्णदेव दुबे, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामसेवक पा...

बांद्रा पूर्व में शिवसेना शिंदे गुट बढ़ा सकती है उद्धव ठाकरे की मुश्किलेंउच्च शिक्षित प्रत्याशियों को टिकट मिलने की संभावना

Image
बांद्रा पूर्व में शिवसेना शिंदे गुट बढ़ा सकती है उद्धव ठाकरे की मुश्किलें उच्च शिक्षित प्रत्याशियों को टिकट मिलने की संभावना   मुंबई। शिवसेना का गढ़ मानी जाने वाली बांद्रा पूर्व विधानसभा में आने वाले महापालिका चुनाव में उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शिवसेना में दो फाड़ होने के बाद शिंदे गुट यहां अपनी जड़ें मजबूत करने में लग गया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पूरा प्रयास है कि शिवसेना के परंपरागत इस गढ़ पर कब्जा जमाया जाए। यही कारण है कि प्रशासनिक और पार्टीगत रूप से उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वैसे यहां के मराठी मतदाताओं का हमेशा से बालासाहेब ठाकरे के प्रति निष्ठा रही है। इसका प्रमुख कारण मातोश्री का इस विधानसभा में स्थित होना है। एक प्रकार से यहां की लड़ाई मातोश्री के सम्मान की लड़ाई बन जाती है। हमेशा यहां उच्च शिक्षित लोगों को ही जनप्रतिनिधि होने का अवसर प्राप्त होता रहा है। विधायक वरुण देसाई की बात करें अथवा विधायक एडवोकेट अनिल परब की, दोनों ही उच्च शिक्षित हैं। प्रभाग क्रमांक 95 में शिवसेना यूबीटी तथा भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला हो...

*बिहार में “राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग” का हुआ विस्तार*

Image
*बिहार में “राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग” का हुआ विस्तार*  रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा  भारतीय लोकतंत्र की मूल आत्मा उसकी लोकतांत्रिक संरचना और स्वतंत्र मीडिया में निहित है। मीडिया न केवल सूचनाओं का माध्यम है, बल्कि शासन–प्रशासन की गतिविधियों पर जनता की निगाह बनाए रखने वाला प्रहरी भी है। ऐसे में यदि मीडिया और पत्रकार असुरक्षित महसूस करते हैं, तो लोकतंत्र की नींव कमजोर होना स्वाभाविक है। इन्हीं चिंताओं को दूर करने तथा पत्रकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग” द्वारा बिहार में अपना संगठनात्मक विस्तार किया गया है। इस विस्तार में कई दिग्गज पत्रकार और सामाजिक रूप से सक्रिय लोग सम्मिलित किए गए हैं, जिसका उद्देश्य न केवल संगठन को मजबूत करना है। बल्कि पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और पेशेवर मानकों को नई दिशा देना भी है। आज पत्रकारिता पहले जैसी नहीं रह गई है। टेक्नोलॉजी ने इसकी पहुँच तो बढ़ा दी है, पर खतरों को भी कई गुना तीखा कर दिया है। सच कहना अक्सर कई शक्तिशाली वर्गों को चुभता है। बिहार जैसे राज्यों में यह समस्या गहरी है। सच्च...

कोयलांचल धनबाद के वरिष्ठ और लोकप्रिय राष्ट्रीय साहित्यकार नारायण सिंह का निधन

Image
कोयलांचल धनबाद के वरिष्ठ और लोकप्रिय राष्ट्रीय साहित्यकार नारायण सिंह का निधन धनबाद ( झारखंड  )  कोयला राजधानी धनबाद के बी सी सी एल मुख्यालय मे राजभाषा हिंदी के वरिष्ठ अनुवादक एवं बी सी सी एल की गृह पत्रिका " कोयला भारती " के 3 दशक तक संपादक रहे, लोकप्रिय विद्वान साहित्यकार नारायण सिंह का निधन गत शनिवार को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल मे लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया , 45 वर्ष उन्होंने धनबाद के साहित्य में विशेष योगदान दिया,मूल रूप से ग्राम गोनहिया  छपरा ( बलिया)के रहने वाले श्री सिंह मृदुभाषी, सौम्य, सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे, उनकी आयु 74 वर्ष थी ! जिन्होंने बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और देश में लब्ध ख्याति और प्रसिद्धि प्राप्त किया, जिनकी 50 कहानियाँ, 157 निबंध, लेख और समीक्षा कई समाचार पत्रों मे स्थान प्राप्त कर चुका है, इनकी 17 पुस्तकें प्रकाशित और विमोचित हुई हैं, कई सम्मान से लागातार अलंकृत व विभूषित होते रहे ,  आवाज़,प्रभात खबर, राँची एक्स्प्रेस, हिंदुस्तान  जैसे पत्रों ने भी उन्हें प्रादेशिक स्तर पर सम्मानित किया, साहित्य मे बौ...