कोयलांचल धनबाद के वरिष्ठ और लोकप्रिय राष्ट्रीय साहित्यकार नारायण सिंह का निधन
कोयलांचल धनबाद के वरिष्ठ और लोकप्रिय राष्ट्रीय साहित्यकार नारायण सिंह का निधन
धनबाद ( झारखंड )
कोयला राजधानी धनबाद के बी सी सी एल मुख्यालय मे राजभाषा हिंदी के वरिष्ठ अनुवादक एवं बी सी सी एल की गृह पत्रिका " कोयला भारती " के 3 दशक तक संपादक रहे, लोकप्रिय विद्वान साहित्यकार नारायण सिंह का निधन गत शनिवार को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल मे लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया , 45 वर्ष उन्होंने धनबाद के साहित्य में विशेष योगदान दिया,मूल रूप से ग्राम गोनहिया छपरा ( बलिया)के रहने वाले श्री सिंह मृदुभाषी, सौम्य, सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे, उनकी आयु 74 वर्ष थी ! जिन्होंने बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और देश में लब्ध ख्याति और प्रसिद्धि प्राप्त किया, जिनकी 50 कहानियाँ, 157 निबंध, लेख और समीक्षा कई समाचार पत्रों मे स्थान प्राप्त कर चुका है, इनकी 17 पुस्तकें प्रकाशित और विमोचित हुई हैं, कई सम्मान से लागातार अलंकृत व विभूषित होते रहे , आवाज़,प्रभात खबर, राँची एक्स्प्रेस, हिंदुस्तान जैसे पत्रों ने भी उन्हें प्रादेशिक स्तर पर सम्मानित किया, साहित्य मे बौद्धिक चिंतन के धनी,गांधीवादी विचारक सिंह के साहित्य मे योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता !
सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच, धनबाद जिला ने संस्था की ओर से आज शोक सभा आयोजित कर राष्ट्रीय साहित्यकार नारायण सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित कर कर श्रद्धांजलि अर्पित किया!
शोक सभा की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय संस्थापक आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' ने किया !! श्री चंदन ने कहा कि वरिष्ठ राष्ट्रीय साहित्यकार श्रद्धेय नारायण सिंह के निधन से पूरा कोयलांचल स्तब्ध है, साहित्य में उनका योगदान अमूल्य है, उनका निधन देश मे साहित्य जगत की अपूरणीय क्षति है !
शोक सभा में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया और उनकी आत्मा की शांति का कामना किया !
शोक सभा में संस्था जिला अध्यक्ष राजेश राय, डॉ. संगीता नाथ, डॉ. नीरा प्रसाद, डॉ. रत्ना वर्मा ' राज ' संस्था के जिला उपाध्यक्ष रवींद्र उपाध्याय, वरिष्ठ साहित्यकारा प्रमिला श्री तिवारी, रिंकू दुबे " वैष्णवी " , वरिष्ठ पत्रकार उमेश तिवारी, सरिता पांडेय, सोनी शर्मा, ममता सिंह, सुमन मिश्रा, विद्युत प्रकाश,वरिष्ठ शिक्षक इंद्रदेव शर्मा ,वरिष्ठ शिक्षक बिनोद महतो, प्रो.( डॉ. ) श्याम किशोर प्रसाद आदि उपस्थित थे !
दीप साहित्य ब्लॉग के संपादक आ. विनय शर्मा " दीप " जी को विशेष आभार, आपके कुशल संपादन मे उत्कृष्ट प्रकाशन से अभीभुत् हूँ ! सादर !!
ReplyDelete