Posts

कर्मभूमि महाराष्ट्र में सामाजिक सामंजस्य लाने हेतु हुई विस्तृत चर्चा

Image
कर्मभूमि महाराष्ट्र में सामाजिक सामंजस्य लाने हेतु हुई विस्तृत चर्चा   मुंबई  महाराष्ट्र में सामाजिक सामंजस्य स्थापित करने के लिए दृढ़ संकल्प सामाजिक समरसता अभियान के संयोजक  पारसनाथ तिवारी ने आज नवी मुम्बई के प्रमुख उद्योगपति, प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष,इंद्रावती हास्पिटल वाशी के संचालक,कई शैक्षणिक,सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े  हरिवंश सिंह  से उनके घर जाकर समाज में हो रहे बिखराव को रोकने व कर्मभूमि महाराष्ट्र में सामाजिक सामंजस्य लाने के लिए विस्तार से चर्चा की।

बसंत के स्वागत में होगी भा•ज•भा•प्रचार समिति की गोष्ठी

Image
 बसंत के स्वागत में होगी भा•ज•भा•प्रचार समिति की गोष्ठी  🙏🙏सादर वंदन,नमन🙏🙏 सभी साहित्यकारों को सूचित किया जाता है कि- खुशनुमा मौसम के इस माह की गोष्ठी में आप सभी साहित्यकार,मित्र,बंधु सादर आमंत्रित हैं,  आप सबसे अनुरोध है कि, २७ फरवरी २१ की इस गोष्ठी में आप सभी शाम ५.३० बजे उपस्थित होकर,मां शारदे की वंदना के साथ बसंत पंचमी पर अपनी भव्य रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं,धन्यवाद.... स्थान- मुन्ना विष्ट कार्यालय सिडको बस स्टॉप ठाणे (पश्चिम) आयोजक- शिल्पा सोनटक्के  निवेदक- आर पी सिंह रघुवंशी  विनय कुमार सिंह  संजय द्विवेदी  प्रभा शर्मा सागर  अनिल कुमार राही  विनय शर्मा दीप  वफ़ा सुल्तानपुरी  शिवशंकर मिश्र  सुशील शुक्ल नाचीज अश्विनी कुमार यादव  ओमप्रकाश सिंह  रमाशंकर यादव  एडवोकेट अनिल शर्मा  सूचना- समयानुसार गोष्ठी का शुभारंभ होगा तथा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए गोष्ठी को की जायेगी । समय- सायं 5•30 शुभारंभ  8 बजे समापन  आप सभी का स्वागत,अभिनंदन  🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲🌹🌲...

भारत की महान विभूतियों को 27 फरवरी को मिलेगा "वाग्धारा सम्मान"

Image
भारत की महान विभूतियों को 27 फरवरी को मिलेगा "वाग्धारा सम्मान" मुंबई :  प्रति वर्ष प्रदान किया जाने वाला वाग्धारा सम्मान 2021 आगामी 27 फरवरी को शाम 6 बजे से अंधेरी पश्चिम स्थित मुक्ति ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है । महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि राज्यसभा सदस्य व पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे समारोह की अध्यक्षता करेंगे । पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह सम्मान समारोह के स्वागत अध्यक्ष होंगे । वाग्धारा के अध्यक्ष डॉ. वागीश सारस्वत ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में पद्मश्री सम्मान से नवाजी गई समाज सेविका सिंधुताई सपकाल तथा सुल्तानपुर निवासी साहित्यकार डॉ. रामजी तिवारी को इस वर्ष का वाग्धारा जीवन गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा । संगीतकार डॉ. पंडित अजय पोहनकर, पत्रकार व चित्रकार प्रकाश जोशी, रंगमंच व कला निर्देशक जयंत देशमुख, जे एन यू तथा मुंबई विश्व विद्यालय के डीन डॉ. राजेश खरात, पत्रकार सुनील मेहरोत्रा, गीतकार शेखर अस्तित्व, साहित्यकार सूरज प्रकाश तथा धारावाहिक निर्देशक रंजन कुमार सिंह को वाग्धारा नवर...

कृपाशंकर सिंह की "परिश्रम" संकल्प यात्रा का शुभारंभ कल

Image
कृपाशंकर सिंह की "परिश्रम" संकल्प यात्रा का शुभारंभ कल मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता कृपाशंकर सिंह की "परिश्रम" संकल्प यात्रा का शुभारंभ रविवार 21 फरवरी को सुबह 9 बजे चक्कीखान,वाकोला ,सांताक्रुज पूर्व से होने जा रहा है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री मंत्री चंद्रकांत त्रिपाठी, पूर्व मंत्री रमेश दुबे, पूर्व विधायक राजहंस सिंह, एडवोकेट अखिलेश चौबे  समेत अनेक गणमान्य उत्तर भारतीय उपस्थित रहेंगे। कोरोना नियमों का पालन करते हुए संकल्प यात्रा धोबी घाट,सागर बिल्डिंग, राजाराम सिंह कंपाउंड,रामजी डेयरी, कृष्णा बिल्डिंग,गाँवदेवी रामेश्वर विद्यामन्दिर,धीरज मेडिकल स्टोर,गाँवदेवी,गाँवदेवी पुलिसचौकी ,कांच कारखाना, वाकोला पाईप लाईन,हंसराज सिंह का तबेला, लालमन सिंह का तबेला, दत्तमन्दिर,डवरी नगर, विश्वकर्मा समिति, पारसीवाडी ,हनुमान मंदिर, होटल गीता विहार, राधाकृष्ण मंदिर, चुनाभट्टी , शास्त्री नगर, ठाकुर टायर, हलाओ पुल, पटेल वाड़ी, मसरानी रोड, जैन मंदिर एल.बी.एस. मार्ग कुर्ला पश्चिम में खत्म होगी। हुए कुर्ला समाप्त होगी।का...

संगठित हों समर्थ बनें- अमरनाथ

Image
संगठित हों समर्थ बनें- अमरनाथ जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय अमरनाथ शर्मा जी  ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर दौरे पर रहे । जनपद गोरखपुर के स्वजातीय बन्धुओं से औपचारिक मुलाकात के दौरान समाज के संगठित होने तथा समाज को मजबूती देने तथा आनेवाली पीढ़ी को कैसे आगे बढ़ाया जाय ,इस पर चर्चा हुई ।स्वजातीय बन्धुओं ने अमर भाई  का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । समाजसेवी साधुशरण शर्मा जी,विजयनाथ ठाकुर जी मंडल महामंत्री रेलवे यूनियन,अमित शर्मा जी,राजेश शर्मा जी,जिला उपाध्यक्ष गोरखपुर जी,तथा परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा जी जिला संगठन सचिव, बसपा, गोरखपुर, उर्मिला शर्मा ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,(म०मोर्चा) सीमा ठाकुर, मधु शर्मा,खुश्बू शर्मा, रोशन लाल शर्मा, श्याम शर्मा  आदि वरिष्ठ स्वजातीय बन्धुओं ने सामाजिक दशा दिशा के बारें चिन्तन ,मन्थन किया व एकता पर बल दिया तथा समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प भी लिया । संगठन के हिसाब से यह दौरा सफल रहा।यह जानकारी राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी नवल ठाकुर ने दिया ।

शिव जयंती पर शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पहनाई माला

Image
शिव जयंती पर शिवाजी महाराज  की प्रतिमा को पहनाई  माला मुंबई: महाराष्ट्र के आराध्य देव छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर आज जगह-जगह उनकी प्रतिमाओं पर फूलों की मालाएं चढ़ाकर आदरांजलि दी गई। जुहू बीच पर स्थापित शिवाजी की प्रतिमा पर पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े कथा फिल्म अभिनेता दलीप ताहिल ने माला पहनाकर आदरांजली दी। इस प्रतिमा की स्थापना मुंबई के पूर्व महापौर डॉ रमेश प्रभु ने तथा अनावरण शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे ने की थी।

जिला पंचायत सदस्य डॉ विक्रम यादव का अभिनंदन

Image
जिला पंचायत सदस्य डॉ विक्रम यादव का अभिनंदन मुंबई: समरस फाउंडेशन कार्यालय बोरीवली में आयोजित कार्यक्रम में आज मड़ियाहूं, जौनपुर, उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के, जिला पंचायत सदस्य डॉ. विक्रम यादव का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह, महासचिव शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष ललित पांडे ,विशेष सलाहकार सुरेंद्र पांडे, डॉ शैलेश यादव, गोविंद यादव, डॉ सुरेश यादव, संतोष सिंह समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।