तुलसी जयंती सम्पन्न

तुलसी जयंती सम्पन्न 
श्री नरसिंह के दुबे चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अखिल ब्रह्मविज्ञान संस्थान मुंबई के संयुक्‍त तत्त्वावधान में  डाॅ श्रीभगवान तिवारी के मार्गदर्शन में श्रावण शुक्ल सप्तमी, तुलसी जयंती उत्सव दुबे मेडिकल कॉलेज, नालासोपारा के सभागार में आयोजित हुआ। समारोह की अध्यक्षता भाजपा नेता अमित ओमप्रकाश दुबे ने की। स्वागताध्यक्ष मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ.ओमप्रकाश दुबे एवं अमित बाबू ने अतिथियों का सम्मान किया। संस्था के अध्यक्ष आचार्य रामव्यास उपाध्याय ने अध्यक्षता कर रहे अमित बाबू का शाल एवं पुष्पस्तबक से सम्मान किया एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अतिथियों ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का उद्घाटन किया। आचार्य महेंद्र मिश्र एवं अजय मिश्र ने वेदमंत्रोच्चार से समा बाँध दी।  संस्था के सदस्य मिडिया प्रभारी प्रभाशंकर शुक्‍ल ने तुलसी दास का रोचक परिचय दिया एवं प्रारंभ से अंत तक कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रमुख अतिथि महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष डाॅ शीतलाप्रसाद दुबे ने अपने अद्भुत वक्तव्य में बाल- युवक- वृद्धों के लिए रामचरितमानस के महत्त्व को प्रतिपादित किया। मुख्य अतिथि राजपुताना फाउंडेशन नालासोपारा के अध्यक्ष ददन सिंह ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से तुलसीदास के महत्त्व को बताया। 
   समारोह में समाज की दो महान विभूतियाँ उद्योगपति आशीष मिश्र एवं साहित्यकार दिनेश त्रिपाठी को शाल श्रीफल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डाॅ श्रीभगवान तिवारी की कृति महासमर (रामायण) पर शेषनाथ तिवारी, विजय पाण्डेय, डाॅ विनय सिंह, घनश्याम सिंह, दिनेश त्रिपाठी, प्रभाशंकर शुक्‍ल, चंद्रभूषण शुक्ल, आचार्य रामव्यास, आचार्य महेंद्र मिश्र ने अभिपत्र प्रस्तुत किया। आचार्य रामव्यास ने सफल संचालन तथा अमित ओमप्रकाश दुबे ने आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता