राहुल नॉलेज सिटी, महुअर कला में स्व.रामअधार तिवारी की मूर्ति का अनावरण

राहुल नॉलेज सिटी, महुअर कला में स्व.रामअधार तिवारी की मूर्ति का अनावरण
चंदौली। महापुरुषों की प्रतिमाएं केवल पत्थर या धातु की मूरत नहीं होती हैं। वे समाज के लिए प्रेरणा, इतिहास की याद और हमारे संस्कारों का प्रतीक होती हैं। ये प्रतिमाएं हमें महान लोगों के काम और उनके विचारों की याद दिलाती हैं। 
देश के सुप्रसिद्ध समाजसेवी तथा राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने लोकप्रिय भाजपा विधायक सुशील सिंह के साथ आज अपने गांव महुअर कला में राहुल नॉलेज सिटी परिसर में स्थापित अपने पिता स्वर्गीय रामअधार तिवारी की 12 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कांति तिवारी, सुपुत्र राहुल तिवारी, पुत्रवधू कृष्णा राहुल तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। धार्मिक विधि विधान तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जब उन्होंने प्रतिमा का अनावरण किया तो वहां उपस्थित लोगों की तालियां लगातार बजती रही। लल्लन तिवारी अपने पिता के प्रति हमेशा श्रद्धावान रहे। राहुल एजुकेशन द्वारा संचालित सभी स्कूलों और कॉलेजो के कार्यालय में उनके माता-पिता की सुंदर तस्वीर लगी हुई है। इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित लोगों में विधायक प्रभु नारायण यादव , लल्लन तिवारी के करीबी मित्र वीरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख अजय सिंह, सूर्यमणि तिवारी, अजीत पाठक, जिला पंचायत सदस्य संजय पांडे, जिला पंचायत सदस्य गोपाल सिंह बबलू, मृत्युंजय सिंह दीपू, सुशील सिंह,घनश्याम पाठक, प्रबंधक आनंद तिवारी, जितेंद्र तनवर समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता