श्रीराम कथा जीवन जीने की सही राह दिखाती है : डॉ मदन मोहन मिश्र

श्रीराम कथा जीवन जीने की सही राह दिखाती है  : डॉ मदन मोहन मिश्र
जौनपुर। श्रीराम कथा सुनने और कहने से मनुष्य को मानसिक शांति, इंसानियत और जीवन जीने की सही राह मिलती है। श्री राम जानकी मंदिर घनश्यामपुर बाजार में आयोजित तीन दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन व्यास पीठ से बोलते हुए प्रख्यात कथा वाचक मानस कोविद डॉ.मदन मोहन मिश्र ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा सुनने वालों के घर में हमेशा सुख शांति रहती है। आज के दौर में जहां कथावाचक संगीत की पूरी टीम के साथ कथा कहते हैं, वहीं डॉ मदन मोहन मिश्र ऐसे कथावाचक हैं, जो बिना किसी वाद्य यंत्र और संगीत के आकर्षक और प्रेरणादायक श्रीराम कथा कहते हैं। आज की कथा में उपस्थित रहने वाले प्रमुख लोगों में कमला प्रसाद तिवारी बड़े बाबू, डॉ श्रीपाल पांडे रामफेर पांडे, पूर्व प्रधानाचार्य राम अनंद पांडे, पूर्व प्रधान राम जियावन तिवारी, पूर्व शिक्षक अवधेश तिवारी, भानु प्रताप यादव, पूर्व प्रधान रमाशंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी राजेश कुमार सिंह, भाजपा नेता स्वतंत्र कुमार मिश्र, शिवपूजन बरनवाल, गोरखनाथ अग्रहरी, हरिओम बरनवाल, जनार्दन बरनवाल, हृदय प्रकाश तिवारी, पारसनाथ  गुप्ता,नितेश पांडे आदि का समावेश रहा।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता