शिक्षक समाज और देश को नई दिशा देता है : आचार्य पवन त्रिपाठी पवई में शिक्षिका मीना त्रिलोकीनाथ मिश्रा का सम्मान समारोह संपन्न

शिक्षक समाज और देश को नई दिशा देता है : आचार्य पवन त्रिपाठी 
पवई में शिक्षिका मीना त्रिलोकीनाथ मिश्रा का सम्मान समारोह संपन्न 

मुंबई। श्री लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित पवई स्थित श्रीमती शोभादेवी सिंह विद्यामंदिर की प्रशिक्षित सहायक शिक्षिका श्रीमती मीना त्रिलोकीनाथ मिश्रा के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन 31 जुलाई को पवई प्लाजा स्थित मंत्रा डाइनिंग हाल में किया गया। हिन्दी विद्या प्रचार समिति के सचिव डॉ राजेन्द्र सिंह, ट्रस्ट सचिव विवेक सिंह, भाजपा महामंत्री एवं श्री सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, नवभारत समाचारपत्र के संपादक ब्रजमोहन पांडे, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पूर्व नगरसेवक श्रीनिवास त्रिपाठी, ट्रस्ट सदस्य प्राची सिंह व नीलू सिंह इत्यादि गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित रहकर अपनी शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत नहीं होता। वह अपनी अंतिम सांस तक अपने ज्ञान से समाज को आलोकित करता है। डॉ राजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक सबसे अधिक सम्मानजनक पद है। बच्चे अपने माता-पिता से अधिक अपने शिक्षक का अनुसरण करते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ त्रिलोकीनाथ मिश्रा ने किया।  विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने उपस्थितों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में प्राचार्य हाकिम सिंह, प्राचार्य रामबचन प्रजापति, प्राचार्य लिली परेरा, संतोष पांडे, पत्रकार शैलेश तिवारी, रमेश तिवारी, सुनील यादव, संदीप तिवारी, आशा भब्बड, रमेश मिश्रा, अनिल यादव, राधेरमण मिश्रा, प्रदीप तिवारी, पियूष मिश्रा, पायल मिश्रा आदि का समावेश रहा।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता