*केश कला बोर्ड अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर तुलेश्वर कुमार सेन का किया सम्मान**शिक्षा, साहित्य,नशा मुक्ति अभियान और सामाजिक कार्यों के लिए*

*केश कला बोर्ड अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास ने अंग वस्त्र ओढ़ाकर तुलेश्वर कुमार सेन का किया सम्मान*

*शिक्षा, साहित्य,नशा मुक्ति अभियान और सामाजिक कार्यों के लिए* 
छुईखदान _छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी बोर्ड सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह 08/08/2026 को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के अंदर अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह चिकित्सा महाविद्यालय में रखा गया था इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी,अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष माननीय श्री डॉक्टर रमन सिंह जी,विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय श्री गुरु खुशवंत साहेब जी मंत्री कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार ,अनुसूचित जाति विकास ,राज्य सभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,फिल्म निगम विकास बोर्ड अध्यक्ष सुश्री मोना सेन,वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, सर्व सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष श्री पुनीत सेन,केश कला बोर्ड सदस्य देवशरण सेन,पूर्व केश कला बोर्ड अध्यक्ष नंदकुमार सेन, भूपेन्द्र शंकर सेन सहित सामाजिक और राजनीतिक लोग उपस्थित रहे ।
    माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी और विधान सभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी ने सेन समाज की गौरव कर्पूरी ठाकुर जी की जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों को बताया ,सेन समाज की भूमिका जन्म से मृत्यु तक संस्कारों में होता है वे हमारे संस्कारों को जीवित रखे हुए हैं उनका संबंध गांव के प्रत्येक घर परिवार से होता है वे एक परिवार की सदस्य की तरह रिश्तेदारी निभाते हैं जीवन में सुख दुख का कोई भी कार्य उनके बिना अधूरा है समाज में एक पथ प्रदर्शक और मार्ग दर्शन कार्य करते रहते हैं हमारे सरकार ने उनकी भूमिका को पहचाना है और आज पूरे देश और प्रदेश में इकलौता विधायक रिकेश वैशाली नगर दिख रहे हैं वैसे ही फिल्म विकास निगम बोर्ड अध्यक्ष सुश्री मोना सेन कला और प्रतिभा के धनी हैं,प्रदेश प्रवक्ता केश कला बोर्ड अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास है जब भी सरकार और समाज ने उन भरोसा जताया है उनको साबित करके दिखाया है।
       इस कार्यक्रम के आयोजक केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष श्री गौरी शंकर श्रीवास जी ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जो लोग शिक्षा, साहित्य,रक्त दान, सेवा, पर्यावरण, सामाजिक, राजनीतिक  रचनात्मक कार्य कर रहे हैं उन्हें केश शिल्पी सम्मान के रूप में  सम्मानित किया इसी कड़ी में राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक तुलेश्वर कुमार सेन जो कि शिक्षा,साहित्य समाज कल्याण के उद्देश्य से नशा मुक्ति अभियान प्रचारक के रूप में काम कर रहे हैं जब मंच पर बधाई देने के लिए पहुंचे तो उन्हें गले से लगाकर अंग वस्त्र भेंट कर समान किया और कहा आप हमारे समाज  के गौरव है एक पैर से दिव्यांग होकर आप जो काम कर रहे वह हजारों लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत का काम है जिनके दोनों हाथ पैर सलामत हैं वे लोग कुछ भी नहीं कर पाते हैं और उसी काम को दौड़ दौड़कर कर रहे हैं आपका आभार है ।तुलेश्वर कुमार सेन वर्तमान में सर्व सेन नाई समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश कोषाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं जिला अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ राजनांदगांव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और पूरे प्रदेश में गायत्री परिवार से जुड़कर नशा मुक्ति अभियान प्रचारक के रूप में काम कर रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और सामाजिक बंधुओं का आभार प्रदर्शन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने किया ।इस कार्यक्रम में प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी सामाजिक लोग पधारे हुए थे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता