हिन्दी हाई स्कूल, घाटकोपर में ‘नशामुक्त मुंबई जनजागृति कार्यक्रम’ का आयोजन

हिन्दी हाई स्कूल, घाटकोपर में ‘नशामुक्त मुंबई जनजागृति कार्यक्रम’ का आयोजन
हिन्दी हाई स्कूल, घाटकोपर में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें नशामुक्त, स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘नशामुक्त मुंबई जनजागृति कार्यक्रम’ का आयोजन 11 अगस्त 2026 को किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय परिवार की ओर से उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति, इसके स्वास्थ्य एवं सामाजिक दुष्परिणामों तथा विशेष रूप से युवाओं के जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री राजेंद्र डी. सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से सदैव दूर रहने तथा अपने मित्रों, परिवार एवं समाज में भी नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सुश्री नेहा ससाने, समुपदेशक, श्री इन्द्रदेव सिंह इंटरनेशनल, घाटकोपर पश्चिम ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक व्याख्यान के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराया। इसके पश्चात जागरूकता वीडियो के माध्यम से नशे के गंभीर परिणामों को प्रभावी एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री संतोष भगत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सुनीता शर्मा द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता