भारत कोई भूमि का टुकड़ा नहीं एक जीवंत राष्ट्र है। डॉ रंजय कुमार सिंह
भारत कोई भूमि का टुकड़ा नहीं एक जीवंत राष्ट्र है। डॉ रंजय कुमार सिंह
देवरिया। पिंडी स्थित बाबा माधव मल्ल इंटर कॉलेज खरवनिया में स्वतंत्रता दिवस के 80वे वर्षगांठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षक संघ, नई दिल्ली (पंजीकृत ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर (सामाजिक विज्ञान विद्या शाखा) के आचार्य डॉ रंजय कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के 80वे वर्षगांठ पर झंडा रोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। डॉ सिंह ने कहा कि भारत कोई भूमि का टुकड़ा नहीं जीता जागता जीवंत राष्ट्र है। क्योंकि भारत ही विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जिस देश को मां कहकर पुकारा जाता है अर्थात भारत माता कहकर प्रत्येक भारतीय अपने को गर्व का अनुभव करते है। भारत माता को आजाद करने के लिए ब्रिटिश हुकूमतों से जिन शहीदों ने कुर्बानी दी ,वह एक जीवंत राष्ट्र था। जहां पर पत्थर को भगवान, भूमि को मां, वृक्ष को देवता , पशु को मां, नदी को मां वनस्पति औषधि, गुरु को से बड़ा भगवान तथा माता पिता को ब्रह्मांड में सबसे बड़ा उपाधि दी गई। आज़ादी के बाद भारत विकास तो किया लेकिन अपने इन सभ्यता एवं संस्कृति को खोता जा रहा है। तकनीकी शिक्षा जरूरी है लेकिन शिक्षा के साथ आज संस्कार की जरूरत है। तभी भारत 21वी सदी का सर्वश्रेष्ठ भारत स्थापित होगा। इस अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जिनको मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षण संस्था के प्रबंधक इन्वेंद्र कुमार शाही, ग्राम प्रधान, पत्रकार प्रमोद पटेल, परमेश्वर पटेल, रामवहादुर यादव, दुर्गेश्वरी सिंह, डब्लू अंसारी, राजेश भारती एवं विभूति राजभर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment