भारी वर्षात में भी नागरिकों ने किया झंडारोहण
भारी वर्षात में भी नागरिकों ने किया झंडारोहण
ठाणे
जनपद के डोंबिवली शहर में मूसलाधार बारिश में भी नागरिकों ने सुबह 8 बजे 80 वां स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के स्वाभिमान तिरंगे झंडे को फहराकर सलामी दी।जय अंजनि दर्शन सोसायटी के वरिष्ठ नागरिकों ने झंडारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ अमर शहिदों के साथ भारत माता के नाम का जयकारा लगाया गया। उक्त समारोह में महानगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं कवि विनय शर्मा दीप की उपस्थिति रही जहां उन्होंने शहिद जवानों को याद करते हुए देश को समर्पित कविता सुनाकर नागरिकों को आह्लादित किया। उक्त अवसर पर अरुण भोगले,अमोल पाटिल, चेयरमैन शरद भोसले, ट्रेजरार प्रमोद महाजन,किशोर खले,राव साहब,जैन साहब, हरिश्चन्द्र पई, सेक्रेटरी भूषण मुंगेकर, श्रीमती सुलेखा महाजन, श्रीमती वैद्य, श्रीमती कदम के साथ सुरक्षा रक्षक अशोक मालवणकर और सावंत उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment