*एम एम पी शाह कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन*

*एम एम पी शाह कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन* 
मुंबई :माटुंगा स्थित सेवा मंडल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित श्रीमती मणिबेन एम. पी. शाह महिला कॉलेज में एन. एस. एस. विभाग और एन. सी. सी. डिपार्टमेंट द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्घाटन कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अर्चना पत्की मैडम ने ग्रीन फ्लैग दिखा कर किया। रैली में 150 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। छात्राएं हाथ में तिरंगा, पोस्टर्स लेकर देश भक्ति का नारा लगाते हुए चल रही थी। रैली कॉलेज से शुरू हो कर माहेश्वरी उद्यान, खालसा कॉलेज , डॉन बॉस्को स्कूल होते हुए कॉलेज में वापस आयी। रैली में माटुंगा पुलिस के लोग साथ चल रहे थे। इस अवसर पर एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेखा शेलार के साथ कनिष्ठ महाविद्यालय एवं महाविद्यालय के 5 प्रोग्राम ऑफिसर्स, एन. सी. सी. की सुवर्णा जोशी और कई टीचर्स उपस्थित थे। इसके अलावा कॉलेज में वक्तृत्व स्पर्धा,  निबंध प्रतियोगिता एवं देश भक्ति गीत का आयोजन किया गया। इसमें कनिष्ठ महाविद्यालय की वाइस प्रिंसिपल वर्षा पालकर, सुपरवाइजर संजय सोनावने ने निर्णायक प्रज्ञा मोरे और लक्ष्मी मिश्रा का स्वागत किया। ईस प्रतियोगिता में छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता