संस्कार, अनुशासन और शिक्षा के साथ जिम्मेदार नागरिक बने विद्यार्थी : मीरा पांडेय

संस्कार, अनुशासन और  शिक्षा के साथ जिम्मेदार नागरिक बने विद्यार्थी : मीरा पांडेय 
मुंबई। सखाराम तरे मार्ग मनपा हिंदी शाला क्रमांक - 2 में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं समारोह का आयोजन उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में किया गया। शाला की मुख्याध्यापिका व इमारत प्रमुख मीरा पांडेय ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शाला व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार यादव, शाला के वरिष्ठ शिक्षक राम प्रकाश गैरोला, राजेश उपाध्याय, रमेश यादव, गणेश जोमदे, प्रांजल वडे, संगीता गोस्वामी, स्वाति चिकणे, मीना मोहोड, शारीरिक शिक्षिका दर्शना राउत, माध्यमिक शाला की प्रभारी मुख्याध्यापिका संगीतादेवी गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक  गणेश अरविंद किर्तीकुडवे, शिक्षिका वैशाली सुरेश बारी, नम्रता आशीष सिंह, स्मार्ट सर्विसेज प्रा. लि.
के सुरक्षारक्षक व सफाई कामगार रामदास साबले, गोपाल अनभवणे, महेश चव्हाण, योगिता जांभले समेत विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। अपने संबोधन में 
मुख्याध्यापिका मीरा पांडेय ने कहा कि हमारी स्वतंत्रता महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आज की युवा पीढ़ी, ज्ञान, तकनीक, अनुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे संस्कार, अनुशासन और शिक्षा के साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों से विद्यालय के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी। 
कार्यक्रम का समापन 'वंदे मातरम' एवं 'भारत माता की जय' के जयघोष तथा मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता