नवकुंभ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हुई कविगोष्ठी
नवकुंभ द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हुई कविगोष्ठी
मुंबई
साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा 80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आनलाइन कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसका आयोजन संस्था के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी एवं महाराष्ट्र अध्यक्ष विनय शर्मा दीप एवं संयोजन संस्थापक अनिल कुमार राही ने किया। कविगोष्ठी देश के नाम समर्पित रहा जिसकी अध्यक्षता डॉ त्रिलोकचंद फतेहपुरी ने किया। मंच का संचालन करते हुए विनय शर्मा दीप ने सर्वप्रथम कल्याण से उपस्थित आर एल वर्मा द्वारा मंगलाचरण एवं देवी स्तुति से का आगाज़ करवाया तत्पश्चात उपस्थित सभी साहित्यकारों द्वारा शहीद पुरुषों को गीतों के माध्यम से याद किया गया। उपस्थिति साहित्यकारों में दिल्ली से पंकज तिवारी, वाराणसी से दीपक शर्मा, जौनपुर से रविन्द्र शर्मा दीप, कल्याण से दयाराम दर्द फिरोजबादी, सुल्तानपुर से रमेशचंद्र नंदवंशी, जौनपुर से कल्लूराम स्नेही मुंबई से हैरान जौनपुरी, मुंबई से रजनीश राज, मुंबई से विनोद शुक्ल, प्रोफेसर डॉ दिनेश कुमार, गाजियाबाद से जयवीर सिंह अत्रि, मध्यप्रदेश से विनोद वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने अपनी साहित्यिक विधाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा अंत में दीप ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment