मानव सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क पुस्तक वितरण संपन्न
मानव सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क पुस्तक वितरण संपन्न
मुंबई
महानगर के बोरिवली पूर्व में स्थित सर्वहितैषी एवं परोपकारी सामाजिक संस्था मानव सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा अगस्त माह में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष अगस्त 2026 में भी निःशुल्क पुस्तक वितरण का आयोजन किया गया।जहां सैकड़ों छात्र एवं छात्राओं को पुस्तक भेंट की गई।यह संस्था मानव सेवा ईश्वर सेवा का भाव लेकर सदैव चलती आ रही है।संस्था स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेकों सुविधाएं मुफ्त एवं नाममात्र शुल्क में उपलब्ध कराती है। उक्त समारोह में आयोजक डॉ संतोष कुमार शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक,सुमन एस शर्मा ट्रस्टी,सुनिता वी सिंह
सेक्रेटरी सलाहकार समिति, शोभा जामगडे सामाजिक कार्यकर्ता,त्रिलोकी यादव सामाजिक कार्यकर्ता, रमाकांत यादव सामाजिक कार्यकर्ता, जयप्रकाश गौंड अध्यक्ष दहिसर विधानसभा एवं नोटबुक सहयोगी,ललिता जाधव अध्यक्षा महिला समिति वार्ड नंबर ५,अविनाश शर्मा सहयोगी,केशव सिंह सहयोगी उपस्थित रहे।उक्त संस्था फरवरी 2026 में मुफ्त स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया था जिसमें इसीजी,रक्त जांच एवं फिजियोथैरेपी का आयोजन किया था जिसका मुफ्त लाभ सैकड़ों नागरिको ने लिया था।इस तरह के कार्यक्रम के लिए मानव सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट जानी पहचानी जाती है।
Comments
Post a Comment