कवि जितेन्द्र कुमार दुबे से मिले दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर दीपांशु पाठक
कवि जितेन्द्र कुमार दुबे से मिले दिल्ली विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर दीपांशु पाठक
लखनऊ। शनिवार, 08 अगस्त 2026 को हजरतगंज में अपर पुलिस उपायुक्त एवं कवि जितेन्द्र कुमार दुबे से शिष्टाचार भेंट करने सत्यवती महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर दीपांशु पाठक लखनऊ पहुंचे।
इस अवसर पर शोधार्थी अश्वनी तिवारी की उपस्थिति में सहायक आचार्य दीपांशु पाठक ने कवि जितेन्द्र कुमार दुबे को पुस्तक भेंट की। इस मौके पर समकालीन हिन्दी कविता, वर्तमान साहित्यिक परिदृश्य तथा हिन्दी साहित्य के विभिन्न कालखंडों की रचनात्मक परंपराओं पर सार्थक चर्चा हुई।
Comments
Post a Comment