संस्कार, अनुशासन और शिक्षा के साथ जिम्मेदार नागरिक बने विद्यार्थी : संजय सिंहहिंदी बाल विद्या मंदिर में संजय सिंह ने किया ध्वजारोहण

संस्कार, अनुशासन और  शिक्षा के साथ जिम्मेदार नागरिक बने विद्यार्थी : संजय सिंह
हिंदी बाल विद्या मंदिर में संजय सिंह ने किया ध्वजारोहण

मुंबई । उत्तर भारतीय संघ द्वारा संचालित हिंदी बाल विद्या मंदिर असल्फा घाटकोपर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं समारोह का आयोजन उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ट्रस्टी विनोद मिश्रा, मुख्याध्यापिका श्रीमती प्रिया सिंह, प्राथमिक विभाग की मुख्याध्यापिका श्रीमती निर्मला पाल, सुपरवाइजर महेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षक, शिक्षिकाएँ, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।अपने संबोधन में संजय सिंह ने कहा कि “हमारी स्वतंत्रता महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आज की युवा पीढ़ी,  ज्ञान, तकनीक, अनुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।” उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे संस्कार, अनुशासन और शिक्षा के साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों से विद्यालय के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।ध्वजारोहण के पश्चात विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम्” एवं “भारत माता की जय” के जयघोष तथा मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता